भगवा वस्त्र, माथे पर त्रिपुंड तिलक और गले में तुलसी की माला…महाकाल की नगरी उज्जैन में पकड़ाया मुस्लिम युवक, पहचान की आड़ में हिंदू युवती को फंसाया, बजरंग दल ने की धुनाई
By Ashish Meena
फ़रवरी 17, 2026
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से ‘लव जिहाद’ और पहचान छिपाकर हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ करने का एक मामला सामने आया है। दिल्ली से आए एक मुस्लिम युवक ‘जफर’ ने न केवल हिंदू पहचान की आड़ में एक युवती को छला, बल्कि मंगलनाथ और महाकाल मंदिर जैसे पवित्र केंद्रों की मर्यादा को भी खंडित करने का प्रयास किया।
जफर का ‘हिंदू’ अवतार
पकड़ा गया आरोपी जफर अपनी पहचान छिपाने के लिए पूरी तरह सनातनी वेशभूषा में था। उसने शरीर पर भगवा वस्त्र, माथे पर त्रिपुंड तिलक और गले में तुलसी की माला धारण कर रखी थी। पुलिस और स्थानीय संगठनों के अनुसार, जफर ने यह स्वांग इसलिए रचा ताकि वह बिना किसी रोक-टोक के मंदिरों में प्रवेश कर सके और हिंदू युवती के साथ घुल-मिल सके।
देखें वीडियो- https://www.instagram.com/reel/DU2QtJ_Evyu/?igsh=MW9jOHB2ZGowd2YxdA==
Also Read – भोपाल में शादी समारोह के बीच फटा गैस सिलेंडर, भीषण आग लगने से मची अफरा-तफरी, मेहमानों ने भागकर बचाई जान
होटल में कमरा लेने के लिए चली ‘चाल’
जफर की चालाकी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसने उज्जैन के एक होटल में कमरा बुक करते समय अपनी पहचान गुप्त रखी। उसने युवती के दस्तावेजों का उपयोग कर कमरा लिया ताकि पुलिस या होटल स्टाफ को उसकी असल पहचान पर संदेह न हो। बताया जा रहा है कि वह युवती को दर्शन कराने के बहाने विभिन्न मंदिरों में ले गया।
बजरंग दल की मुस्तैदी और कैफे में हंगामा
दर्शन के बाद जब यह जोड़ा नानाखेड़ा क्षेत्र के एक प्रसिद्ध कैफे में पहुंचा, तो वहां मौजूद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को युवक की गतिविधियों पर शक हुआ। जब उससे पूछताछ की गई और उसकी तलाशी ली गई, तो उसकी असल पहचान ‘जफर’ के रूप में उजागर हुई।
असली नाम सामने आते ही वहां मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने युवक की जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही नानाखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
सुरक्षा और पहचान पर संकट?
इस घटना ने उज्जैन के होटल संचालकों और मंदिर प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या होटलों में आधार कार्ड की गहनता से जांच नहीं हो रही है? क्या ‘लव जिहाद’ के जरिए हिंदू धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की यह कोई बड़ी साजिश है?
स्थानीय हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है कि आस्था के केंद्र में ‘जिहादी भेड़ियों’ को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल पुलिस युवक के मोबाइल और पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह पहले भी ऐसी घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं।
