नेमावर पुल में फिर हुआ छेद, भारी वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक

By Ashish Meena
अक्टूबर 7, 2024

हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में नर्मदा नदी के पुल पर एक बार फिर छेद हो गया है। पिछले दो महीने पहले भी इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर हंडिया और नेमावर के बीच बने पुल पर एक छेद नजर आया था। इस पुल से भारी वाहनों की आवाजाही होती है। एक दिन में औसतन चार हजार से अधिक वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। जिसके चलते बड़ा हादसा होने की संभावना बनी हुई है।

नर्मदा नदी पर बने पुल पर फिर छेद (गड्ढा) हो गया है। दो माह पूर्व भी इसी इंदौर बैतूल हाईवे 59A नर्मदा नदी पर बने पुल में छेद देखा गया था। इस बार पुल के नौवे पीलर के पास छेद हो गया। जिसके बाद प्रशासन ने भारी वाहनों के पुल से गुजरने पर रोक लगाई है। इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे के बीच पड़ने वाली नर्मदा नदी पर करीब 43 वर्ष पुराना यह पुल है।

वहीं उफनती नर्मदा नदी के पुल से पूरे दिन औसतन चार हजार से अधिक वाहन की आवाजाही बनी रहती है। पुल पर जगह-जगह गड्ढे होने की जानकारी मिलते ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मरम्मत के कार्य में जुटे हुए हैं।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»