23 देशों में फैला कोरोना का नया वेरिएंट, भारत में भी मिले 163 नए केस

By Ashish Meena
मार्च 31, 2026

Corona : कोरोना का खौफ एक बार फिर कई देशों में दिख रहा है। ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट ‘सिकाडा’ (BA.3.2) ने 23 देशों में पैर पसार लिए हैं। नवंबर 2024 में अफ्रीका से शुरू हुआ यह वेरिएंट अब अमेरिका के 29 राज्यों तक पहुँच चुका है। इस वायरस के स्पाइक प्रोटीन में हुए 70-75 जेनेटिक बदलाव हैं, जो इसे मौजूदा वैक्सीन को चकमा देने में माहिर बनाते हैं। भारत की जीनोम सीक्वेंसिंग संस्था ने देश में XFG वेरिएंट के 163 मामले दर्ज किए हैं। हालांकि भारत में स्थिति अभी नियंत्रण में है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के जरिए ‘सिकाडा’ के प्रवेश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»