MP भाजपा में एक परिवार एक पद का फॉर्मूला लागू! तीन दिग्गज नेताओं के परिजनों से पार्टी ने लिए इस्तीफे

By Ashish Meena
September 11, 2025

MP Politics : मध्य प्रदेश में बीजेपी जिला कार्यकारिणी में नेताओं के रिश्तेदारों की नो एंट्री है। सूत्र की मानें तो नेता पुत्रों को बीजेपी कार्यकारिणी में स्थान नहीं मिलेगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री की बहन, कैबिनेट मंत्री की बेटी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के बेटे से इस्तीफा लिया गया है।

एमपी में बीजेपी कार्यकारिणी के लिए एक परिवार एक पद का फॉर्मूला लागू होने वाला है। सूत्र की मानें तो नेता पुत्रों को बीजेपी कार्यकारिणी में स्थान नहीं मिलेगा। हाल ही में जारी की गई जिला कार्यकारिणी में कुछ नेताओं के रिश्तेदारों को पदाधिकारी बनाया गया था। जिसकी शिकायत प्रदेश नेतृत्व तक पहुंची और शिकायत मिलने के बाद एक्शन लिया गया।

इन नेताओं के रिश्तेदारों को कार्यकारिणी से किया बाहर
पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की बहन को बीजेपी ने जिला कार्यकारिणी से हटा दिया है। कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके की बेटी को मंडला जिला कार्यकारिणी से बाहर किया गया है। इन्हें जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा की कार्यकारिणी में शामिल किया गया था। वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के बेटे से भी इस्तीफा लिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाव के संज्ञान में आने के बाद इस्तीफा मांगा गया था। इन तीनों ने निजीकरण बताकर रिजाइन दिया है।

प्रदेश कार्यकारिणी में भी यही फॉर्मूला!
बताया जा रहा है कि यही फॉर्मूला प्रदेश कार्यकारिणी में भी लागू होगा। वर्तमान मंत्री, सांसद, विधायक भी कार्यकारिणी से बाहर होंगे। अभी सात सांसद और एक कैबिनेट समेत छह विधायक पदाधिकारी हैं। वहीं 14 प्रदेश उपाध्यक्ष, पांच महामंत्री और 13 प्रदेश मंत्री है।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena