दिल्ली दहलाने की साजिश नाकाम, जैश के 2 आतंकी गिरफ्तार
By Ashish Meena
अप्रैल 6, 2026
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और महाराष्ट्र ATS ने एक साझा ऑपरेशन में मुंबई से जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी मोस्साब अहमद और मोहम्मद हमद कोल्लारा राजधानी दिल्ली में बड़े हमले की फिराक में थे। आतंकी भारत विरोधी ‘मिशन खिलाफत’ और ‘सोल्जर्स ऑफ प्रोफेट’ नेटवर्क से जुड़े थे और खिलौना कार में IED फिट कर धमाका करने की ट्रेनिंग ले रहे थे। जांच में खुलासा हुआ है कि इस मॉड्यूल का रिमोट कंट्रोल ओडिशा से चल रहा था।
एजेंसियों को शक है कि इस प्रोपेगेंडा से मुंबई के 4-5 नाबालिग भी प्रभावित हैं, जिन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से आपत्तिजनक दस्तावेज और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।
