PM Kisan Yojana: किसानों के खाते में कब आएंगे ₹2000? 22वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट

By Ashish Meena
मार्च 8, 2026

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के किसानों के लिए केंद्र सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को आर्थिक सहायता देने का उद्देश्य रखा गया है, ताकि खेती से जुड़े खर्चों में उन्हें कुछ राहत मिल सके।

इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में DBT यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजी जाती है। सरकार यह राशि एक साथ नहीं देती, बल्कि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में किसानों के खाते में भेजी जाती है। अब तक PM Kisan Yojana की 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और देशभर के 9 करोड़ से ज्यादा किसान अब 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।

Read More: शहडोल जिला अस्पताल में बड़ा हादसा: लेबर टेबल टूटने से प्रसूता और नवजात गिरे, बच्चे की दर्दनाक मौत

कब आ सकती है PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त

सरकार द्वारा तय नियमों के अनुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पहली किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच जारी की जाती है। दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच किसानों के खातों में भेजी जाती है।

अगर चार महीने के अंतराल को देखें तो PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी होने की संभावना है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार संभावना जताई जा रही है कि 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के खाते में यह किस्त जारी कर सकते हैं।

बताया जा रहा है कि इस दिन प्रधानमंत्री असम दौरे पर रहेंगे और वहां से किसानों को यह बड़ी सौगात दे सकते हैं। हालांकि अभी तक कृषि मंत्रालय या केंद्र सरकार की ओर से 22वीं किस्त की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

किसानों के खाते में कैसे आते हैं पैसे

PM Kisan Yojana के तहत किसानों को मिलने वाली राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। इसके लिए DBT यानी Direct Benefit Transfer सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है।

इस प्रक्रिया के कारण पैसा सीधे किसान के बैंक खाते में पहुंचता है और किसी तरह की बिचौलिया व्यवस्था खत्म हो जाती है। इससे किसानों को बिना किसी परेशानी के आर्थिक सहायता मिल जाती है।

लेकिन कई बार जरूरी दस्तावेज पूरे नहीं होने या जानकारी अपडेट न होने के कारण कुछ किसानों की किस्त रुक भी जाती है। इसलिए समय-समय पर जरूरी जानकारी अपडेट करना जरूरी होता है।

ई-केवाईसी क्यों है जरूरी

सरकार ने PM Kisan Yojana के सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC करवाना अनिवार्य कर दिया है। अगर किसी किसान ने अभी तक e-KYC नहीं कराया है तो उसकी अगली किस्त रुक सकती है।

किसान e-KYC दो तरीकों से कर सकते हैं। पहला तरीका है पीएम किसान पोर्टल पर जाकर OTP के माध्यम से e-KYC करना। दूसरा तरीका है नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक के जरिए e-KYC करवाना। इसके अलावा किसान Google Play Store से PM Kisan App और Aadhaar Face RD App डाउनलोड करके भी e-KYC प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

भू-लेखों का सत्यापन जरूरी

PM Kisan Yojana की किस्त पाने के लिए जमीन के रिकॉर्ड का सत्यापन भी जरूरी होता है। इसे Land Seeding कहा जाता है। किसान का बैंक खाता, आधार कार्ड और जमीन का रिकॉर्ड एक-दूसरे से लिंक होना चाहिए। अगर PM Kisan पोर्टल पर Land Seeding का स्टेटस “No” दिख रहा है तो किसान को अगली किस्त नहीं मिल सकती। इसलिए किसानों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके जमीन के दस्तावेज सही तरीके से अपडेट हों और बैंक खाते से जुड़े हों।

आधार और बैंक खाते का लिंक होना जरूरी

PM Kisan Yojana की राशि सीधे बैंक खाते में आती है, इसलिए यह जरूरी है कि किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक हो। इसे Aadhaar Seeding कहा जाता है। इसके अलावा बैंक खाते में DBT सुविधा भी सक्रिय होनी चाहिए। अगर बैंक खाते में DBT सक्रिय नहीं है तो किस्त का पैसा ट्रांसफर होने में समस्या आ सकती है। किसान अपने बैंक में जाकर यह जानकारी अपडेट करवा सकते हैं।

फार्मर आईडी और रजिस्ट्रेशन

कुछ राज्यों में PM Kisan Yojana के नए रजिस्ट्रेशन के लिए Farmer ID को अनिवार्य किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में किसान आईडी बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। हालांकि पुराने लाभार्थियों के लिए सबसे जरूरी चीज e-KYC को अपडेट करना है। अगर किसी किसान की जानकारी अधूरी है तो उसे जल्द से जल्द अपडेट करना चाहिए ताकि अगली किस्त मिलने में कोई समस्या न हो।

कैसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

  • सबसे पहले किसान PM Kisan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद वेबसाइट पर नीचे स्क्रॉल करने पर Farmers Corner का विकल्प दिखाई देगा। इस सेक्शन में Beneficiary Status का विकल्प मिलेगा।
  • अब किसान को अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।
  • अगर मोबाइल नंबर पहले से रजिस्टर नहीं है तो पहले उसे रजिस्टर करना होगा। इसके बाद मोबाइल पर आने वाला OTP दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद Get Data पर क्लिक करने पर स्क्रीन पर पूरा स्टेटस दिखाई देगा। यहां किसान देख सकते हैं कि उनकी किस्त जारी हुई है या नहीं।

समस्या होने पर कहां करें संपर्क

अगर किसी किसान को PM Kisan Yojana से जुड़ी कोई समस्या आती है तो वह सरकार की हेल्पलाइन से संपर्क कर सकता है। किसान आधिकारिक ईमेल आईडी [pmkisan-ict@gov.in](mailto:pmkisan-ict@gov.in) पर मेल कर सकते हैं। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 (टोल फ्री) पर भी संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा 011-23381092 नंबर पर भी किसान अपनी समस्या के बारे में जानकारी दे सकते हैं।

 

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»