MP के भाजपा नेता का अश्लील वीडियो वायरल, बीच रोड पर महिला के साथ कर रहे गंदा काम, मचा हड़कंप

By Ashish Meena
मई 22, 2025

BJP leader Manohar Lal Dhakad : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के बीजेपी नेता मनोहरलाल धाकड़ का एक कथित आपत्तिजनक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के 8 लेन हाईवे का बताया जा रहा है। वीडियो में धाकड़ एक महिला के साथ शर्मनाक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो स्थानीय और राष्ट्रीय राजनीति में खलबली मचा रहा है।

तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
कथित तौर पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रिकॉर्ड हुआ यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक सफेद रंग की कार दिखाई दे रही है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी-14-सीसी-4782 है, जो मनोहरलाल धाकड़ के नाम पर दर्ज है। बता दें कि धाकड़ महिला के साथ अश्लील व्यवहार करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। फिलहाल वीडियो में उनके साथ वो महिला कौन है इसका पता नहीं चल पाया है।

ऐसे लोगों की पार्टी में कोई जरूरत- बीजेपी जिला अध्यक्ष
मामला सामने आने के बाद पूरे जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। BJP जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा है कि पार्टी ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं करेगी और ऐसे लोगों की पार्टी में कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि मनोहरलाल धाकड़ भाजपा के प्राथमिक सदस्य नहीं हैं, वे ऑनलाइन सदस्य के रूप में पार्टी से जुड़े हो सकते हैं।

पूर्व विधायक के खास बताए जा रहे धाकड़
जानकारी के अनुसार धाकड़ जिले के पूर्व बीजेपी विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया के करीबी बताए जा रहे हैं, जिनके साथ उनकी राजनीतिक पहचान जुड़ी हुई है। बता दें कि धाकड़ की पत्नी वर्तमान में मंदसौर जिला पंचायत सदस्य हैं।

धाकड़ लंबे समय से दलौदा मंडी में लहसुन व्यापार में भी सक्रिय हैं। हाल ही में उन्हें अखिल भारतीय धाकड़ युवा संघ का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है, जो उनकी सामाजिक भूमिका पर सवाल खड़े करता है।

Rashtiyaekta.com के पास भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का यह आपत्तिजनक वीडियो भी आया है, लेकिन ज्यादा अश्लील होने के कारण हम अपने पाठकों को यह वीडियो दिखाने में असमर्थ है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»