MP में 23 दिसंबर से तेज सर्दी का दूसरा दौर, 27 दिसंबर तक एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, 5 राज्यों में भयंकर तूफान का अलर्ट

By Ashish Meena
December 20, 2024

Weather Update: दिल्ली-NCR समेत पूरा देश इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में है। तूफानी हवाएं, भारी बारिश, घना कोहरा, शीतलहर और बर्फबारी ने ठिठुरन और गलन दोनों बढ़ा दी है।

इससे देश के ज्यादातर इलाकों का तापमान माइनस में पहुंचा दिया है। दिल्ली में आज घना कोहरा छाया है। दिल्ली आजकल शिमला जितनी ठंडी है, क्योंकि दिल्ली और शिमला दोनों का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। लोग ठंड से बचने को अलाव जला रहे हैं।

राजस्थान के करौली में तापमान 1.3 डिग्री है। मध्य प्रदेश के 12 शहरों का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। सबसे कम तापमान 3.3 डिग्री रहा।

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दूसरा दौर 23 से 25 दिसंबर के बीच आएगा। यह जनवरी 2025 तक रहेगा। इससे पहले अगले 4-5 दिन तक प्रदेश के उत्तरी हिस्से यानी ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में कोहरा रहेगा।

जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर शहरों में पारा माइनस में है। नदियां और झरने जमे हुए हैं। श्रीनगर में तापमान माइनस 6 डिग्री, कारगिल में -13.5°C और लेह में -11.2°C रिकॉर्ड हुआ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) अगले 5 दिन के लिए मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है।

Also Read – ब्रेकिंग: राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, आज देशभर में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

27 दिसंबर तक एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर लो प्रेशर वाला एरिया जो बना हुआ है, उसके बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य हिस्से की ओर बढ़ने की संभावना है।

इससे अगले 12 घंटों के दौरान यह एरिया उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट की तरफ और अगले 24 घंटों में आंध्र प्रदेश तट के साथ-साथ उत्तर की ओर बढ़ेगा। निचले और मध्य क्षोभ मंडल में एक गर्त के रूप में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है।

इससे उत्तर पश्चिमी राजस्थान के निचले हिस्सों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव होगा। एक ताजा और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 27 दिसंबर के आसपास पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है।

इन मौसम परिस्थितियों के कारण तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय ओडिशा और तटीय गंगीय पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तूफानी हवाएं चल सकती है।

कहां छाएगा कोहरा और चलेगी शीतलहर?
मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, हिमाचल, पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, चंडीगढ़, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में शीतलहर चलने के साथ-साथ घना कोहरा छाएगा। 23 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ग्राउंड फ्रॉस्ट की स्थिति होने की संभावना है।

दिल्ली-NCR में मौसम कैसा?
देश की राजधानी दिल्ली और इससे सटे नोएडा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दोनों इलाकों में अब सुबह-शाम घना कोहरा छाने लगा है। बीते दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। आज 20 दिसंबर 2024 की सुबह अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 10.05 डिग्री सेल्सियस और 22.9 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

हवा में 23% नमी है और हवा की गति 23 किलोमीटर प्रति घंटा है। पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट आई है। इस समय अधिकतम और न्यूनतम तापमान 20 से 23°C और 5 से 7°C के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग ने दिल्ली और नोएडा में अगले 3 दिन घना कोहरा छाने का अलर्ट है।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena