मध्यप्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता का निधन, शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने जताया दुख

By Ashish Meena
फ़रवरी 3, 2025

MP News : मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रामदयाल प्रजापति का शनिवार को निधन हो गया है। रामदयाल प्रजापति के निधन से प्रदेश भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार शाम को रामदयाल प्रजापति के पुराने निवास स्थान शाहजहांनाबाद से उनकी शव यात्रा निकली और छोला विश्राम घाट पर अंतिम संस्कार हुआ।

रामदयाल प्रजापति के निधन से भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई। रामदयाल प्रजापति भोपाल नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष थे और वर्तमान में उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था और वो माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष थे। रामदयाल प्रजापति के निधन पर केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा समेत तमाम नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

छवि

Also Read – MP सरकार का बड़ा फैसला: कर्मचारियों, अधिकारियों और शिक्षकों की छुट्टी पर लगी रोक, नहीं मिलेगा अवकाश

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर रामदयाल प्रजापति के निधन पर दुख जताया है- भाजपा के वरिष्ठ नेता, मध्यप्रदेश माटी कला बोर्ड व भोपाल नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री राम दयाल प्रजापति जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

Also Read – बजट में केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश को दी बड़ी सौगात, 5 साल के लिए मिलेगा दो करोड़ तक का लोन

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर दुख जताते हुए लिखा है- भाजपा वरिष्ठ नेता, मध्यप्रदेश माटी कला बोर्ड व भोपाल नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री राम दयाल प्रजापति जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Also Read – इन राशियों के जीवन में होगा बड़ा बदलाव! 3 बार चाल बदलेंगे ग्रहों के राजा सूर्य

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।