Indore News : मध्यप्रदेश के इंदौर में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने अपनी नियुक्ति के करीब 9 महीने बाद नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। टीम में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 8 मंत्री सहित कुल 33 पदाधिकारी शामिल हैं। इस सूची के सामने आते ही इंदौर में भारी बवाल देखने को मिल रहा है। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा की नेमप्लेट और चेहरे पर कालिख पोती। खाती समाज ने बीजेपी कार्यालय के बाहर मिश्रा का पुतला भी जलाया।
नगर अध्यक्ष की टीम में खाती समाज को जगह न मिलने पर जोरदार विरोध किया। भाजपा की नगर इकाई के गठन के बाद उपजे आक्रोश में पार्टी के 27 पदाधिकारी के द्वारा इस्तीफा दिए जाने की सूचना सामने आ रही है। खाती समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन चौधरी ने दावा किया है कि मंडल और बुथ स्तर के पार्टी के इन सभी पदाधिकारी के द्वारा अपने पदों से इस्तीफा दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में समाज के 80% से ज्यादा लोगों के द्वारा भाजपा के पक्ष में मतदान किया जाता है।
कांग्रेस के द्वारा तो प्रदेश अध्यक्ष के पद पर हमारे समाज के जीतू पटवारी को बनाया गया है लेकिन उसके बावजूद समाज भाजपा का साथ देता है। हमारे समाज के निलेश चौधरी पहले तो नगर अध्यक्ष पद के लिए दावेदार थे। उन्हें अध्यक्ष तो नहीं बनाया गया लेकिन आज घोषित की गई नगर कार्यकारिणी में भी स्थान नहीं दिया गया है। इससे समाज के लोगों और पार्टी के मंडल स्तर के पदाधिकारी में भी गुस्सा है।
इन लोगों ने दिए इस्तिफे
अंकित परमार –सोशल मिडिया प्रभारी उज्जैन संभाग
डा. अविनाश परवारी– नगर संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ
अखिलेश पटवारी – सोशल मीडिया प्रभारी
नीरज नागदा वाला – मंडल अध्यक्ष
राजा साहू – मंडल उपाध्यक्ष
वरुण सतोडिया –मंडल उपाध्यक्ष
निलेश जाधव – मंडल मंत्री
पार्थ मुंशी – वार्ड संयोजक
अनिल श्रीवास्तव
मोहन सिंह पटेल – बूथ अध्यक्ष
रवि बागवाला – बूथ अध्यक्ष
प्रवीण विलाचतकर – मंडल महामंत्री
अनिल अलेरिया – बूथ अध्यक्ष अध्यक्ष
विपिन पटवारी – बूथ अध्यक्ष
अशोक सोलंकी – बूथ अध्यक्ष
कमल चौधरी
विजेंद्र विजय जोशी– मंडल महामंत्री
भावेश वर्मा – युवा मोर्चा महामंत्री
सचिन हेतावल – बूथ अध्यक्ष
कौशल गवली – मंडल कार्यालय मंत्री
ररिखा लोखंडे – बूथ अध्यक्ष
अरविंद पटेल – पूर्व मंडल उपाध्याय
राज मोखानी –बूथ अध्यक्ष
पंकज राणा –बूथ अध्यक्ष
रशीदा – बूथ अध्यक्ष
नजर जैनतवाला – बूथ अध्यक्ष
रवि पटवारी – पूर्व मंडल अध्यक्ष