शर्मसार! कलयुगी बाप ने अपनी 13 साल की बेटी को बेचने का किया सौदा, लगाई इतनी कीमत

By Ashish Meena
अक्टूबर 4, 2024

Rashtriya Ekta News : उत्तर प्रदेश से बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां कलयुगी बाप ने अपनी ही बेटी का चंद पैसों के लिए सौदा कर दिया. नाबालिग के पिता ने जिस युवक से सौदा किया वह भी सुनकर दंग रह गया.

हालांकि, उसके बाद युवक ने नाबालिग के पिता के खिलाफ पुलिस से शिकायत की. बता दें कि पूरा मामला बनियाठेर थाना क्षेत्र का है. जहां एक पिता ने अपनी 13 साल की बेटी को बेचने का सौदा किया.

नाबालिग के पिता ने एक युवक से कहा, 60 हजार दो और मेरी बेटी ले जाओ. लेकिन युवक ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. उसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए नाबालिग के पिता और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया. जहां से तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया.

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»