Share Market Crash: शेयर बाजार में आया भूचाल, सेंसेक्स 1600 और निफ्टी 450 अंक टूटा, ग्लोबल मार्केट में भी मचा कोहराम

By Ashish Meena
मार्च 23, 2026

Share Market Crash:  वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव और खराब संकेतों के बीच सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ा भूचाल देखने को मिला। सप्ताह के पहले ही दिन बाजार खुलते ही ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। मिडिल ईस्ट में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ती तनातनी और क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल ने निवेशकों का भरोसा हिला दिया है।

सेंसेक्स और निफ्टी में ऐतिहासिक गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स पिछले बंद 74,532.96 की तुलना में सीधे 73,732 पर ओपन हुआ। देखते ही देखते गिरावट 1600 अंकों तक पहुंच गई और यह 72,977 के स्तर पर आ गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 450 अंकों की भारी गिरावट के साथ 22,634 के करीब पहुंच गया।

Also Read – अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच PM मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग, अमित शाह-जेपी नड्डा समेत कई मंत्री हुए शामिल, बिजली-पेट्रोलियम समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

इन शेयरों में मची भगदड़

बाजार में आए इस क्रैश का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि BSE लार्जकैप के सभी शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा मार टाटा स्टील (4%), SBI (3%) और बजाज फाइनेंस (2.67%) पर पड़ी है। एचडीएफसी बैंक, इंडिगो और टाइटन जैसे बड़े स्टॉक्स भी 2.50 फीसदी तक टूट गए हैं।

ग्लोबल मार्केट में भी कोहराम

भारतीय बाजार ही नहीं, बल्कि एशियाई बाजारों में भी गिरावट का दौर है। जापान का निक्केई इंडेक्स 4.10% और हांगकांग का हैंगसेंग करीब 3% की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। जानकारों का मानना है कि जब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव कम नहीं होता, बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।