शिवराज सिंह चौहान ने फसल बीमा राशि पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय कृषि मंत्री

By Ashish Meena
फ़रवरी 27, 2026

Shivraj Singh Chouhan : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर दौरे पर पहुंचे। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान शिवराज सिंह ने फसल बीमा राशि, भारत-अमेरिका ट्रेड डील समेत कई राजनीतिक मुद्दों पर बयान दिया। वहीं मध्य प्रदेश में चीतों की लगातार बढ़ती संख्या और भोजशाला परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा…

क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद को नमन

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर उनको नमन करते हुए कहा कि भारत माता की स्वतंत्रता के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। वह आज भी हमारी प्रेरणा है, वे देश के लिए संपूर्ण जीवन देकर गए। हम देश के लिए जिए यही संकल्प करें और देश के लिए जीने का मतलब यही है कि हम अपनी ड्यूटी अपना कर्तव्य जो काम हमारी तरफ तय किया गया है उसे कैसे मेहनत से करें ईमानदारी से करें प्रामाणिकता के साथ करें और केवल अपनई ही ना सोच अपने साथ-साथ समाज का भी देश का भी विचार करें। स्वदेशी अपनाएं, अपने देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान करें।

Also Read – बड़ी सियासी हलचल, दूसरी पार्टी में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री, तीन बार बन चुके है राज्य के सीएम

दुनिया को बेहतर दिशा देने में सक्षम होंगे

इजरायल की संसद में पहली बार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए गए भाषण को लेकर शिवराज सिंह ने कहा कि कई चीजे पहली बार हो रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में एक वैभवशाली गौरवशाली संपन्न समृद्ध शक्तिशाली आत्मनिर्माण और विकसित भारत का निर्माण हो रहा है। यह हम नहीं कहते जमाना कहता है। भारत आगे बढ़ रहा है और मैं यह मेरा विश्वास है कि आज जिस गति से भारत आगे बढ़ रहा है, हम विश्व बंधु तो है ही, हम अपनी नहीं सोचते हम दुनिया की भी सोचते हैं। दुनिया को बेहतर दिशा देने में हम सक्षम होंगे।

चीतों की बढ़ती संख्या पर कही ये बात

मध्य प्रदेश में चीतों की संख्या लगातार बढ़ रही है, कल वोत्सवाना से 08 चीतों के कूनो आने को लेकर शिवराज सिंह ने कहा कि “चीतों का स्वागत है”, इससे पर्यटन बढ़ेगा। यह धरती हमारे लिए ही नहीं है एक ही चेतना सब में है, मनुष्य में भी वही चेतना है। मनुष्य के साथ-साथ प्राणियों में भी वही चेतना है।

पशुओं पक्षियों में भी, नदियों में भी पर्वतों में पहाड़ों में ग्रह नक्षत्र तारों में भी एक ही चेतना है। यह भारत की सोच है प्राणियों में सद्भावना हो। उनको फिर से स्थापित करने का यह काम हुआ है, इससे न केवल टूरिज्म में बढ़ेगा जीव के प्रति जो हमारा कर्तव्य है हम उसकी पूर्ति भी करेंगे और पर्यावरण भी अच्छा होगा।

कब आएगी फसल बीमा की राशि ?

फसल बीमा की राशि किसानों के खातों में कब तक आएगी ? इस सवाल पर उन्होंने कहा अन्नदाताओं के चरणों मेंरा बार-बार प्रणाम है। मेरे लिए किसानों की सेवा ही भगवान की पूजा है। मैं हमेशा खेतों में ही रहता हूं। आज भी झांसी जाऊंगा। हम एक के बाद एक अलग-अलग योजनाओं के क्रियान्वयन के जरिए किसानों के जीवन को बेहतर बनाने का काम कर रहे हैं। उनका जायज हक उन्हें जरूर मिलेगा।

कांग्रेस पर निशाना, भोजशाला की ASI रिपोर्ट पर कही ये बात

कांग्रेस के अमेरिका ट्रेड डील को किसान विरोधी कहने वाले सवाल पर भी प्रतिक्रिया दी। शिवराज सिंह ने कहा कि यह कांग्रेस कह रही है, जो देश के लिए कुछ नहीं कर पाए हैं वह सिर्फ कहेंगे। वह सिर्फ विलाप कर रहे हैं सच यह है कि भारत के सभी हित सुरक्षित है किसानों के हित सुरक्षित है। एक कृषि मंत्री भी कह रहा है एक किसान भी कह रहा है किसान निश्चिंत रहे। वहीं ASI की रिपोर्ट में भोजशाला के हिंदू मंदिर होने के खुलासे के सवाल पर शिवराज सिंह ने कहा कि सारी रिपोर्ट कोर्ट में है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»