Weather Update: 7 दिसंबर से बर्फबारी होने की संभावना, ठंड पर आया मौसम विभाग का ताजा अपडेट

By Ashish Meena
December 2, 2024

Weather Update: उत्तर भारत में सर्दियां आने में देरी हो रही है, तारीख 3 दिसंबर हो गई है यहां अभी भी अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। सोमवार को दिल्ली, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और पंजाब में तेज धूप रही। अब मौसम विभाग ने ठंड को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। आईएमडी का अनुमान है कि 7-8 दिसंबर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है।

हवाओं के तेज दबाव से जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई पर भी हल्की बारिश हो सकती है। ये बर्फबारी और बारिश पूरे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा। इससे दिल्ली, मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठंडी हवाएं चलेंगी।

Also Read – MP News: मध्यप्रदेश के 500 गांवों के लिए आई बड़ी खबर, राज्य सरकार का एक्शन प्लान तैयार

रांची और रायपुर में चलेंगी ठंडी हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में 11 या 12 दिसंबर के बाद मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव की उम्मीद है, जब पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी पहाड़ियों में भारी बर्फबारी होगी तो यहां के राज्यों में तापमान में गिरावट आएगी। दिसंबर के मध्य से ठंड बढ़ने के बाद 15 दिसंबर के बाद से घना कोहरा पड़ने। इसके अलावा झारखंड के रांची और रायपुर जैसे क्षेत्रों में ठंडी हवाओं के दक्षिण की ओर बढ़ने के कारण तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना बनी हुई है।

क्यों हो रही सर्दी में देरी?
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में सर्दी का मौसम आने में सामान्य से देरी हो रही है। इसका कारण है कि अभी तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ है। इसके सक्रिय होने और हिंद महासागर से ठंडी हवाएं आने के बाद ही पंजाब, हरियाण, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत अन्य राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। बता दें कि इस साल अक्टूबर और नवंबर में सामान्य से ज़्यादा तापमान दर्ज किया गया, जिसमें 1951 के बाद से अक्टूबर दिल्ली का सबसे गर्म महीना रहा है। जानकारी के अनुसार अक्टूबर में औसत अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Also Read – फिर शर्मसार हुआ मध्यप्रदेश! चलती कार में नाबालिग लड़की से गैंगरेप

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा को पत्रकारिता में 5 साल हो चुके है। इंदौर के श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय (DAVV) से आशीष मीणा ने पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। इंदौर के अग्निबाण जैसे कई प्रतिष्ठित अखबारों में काम करने के बाद आशीष मीणा ने यहां तक का सफर तय किया है।