मध्यप्रदेश में बारिश से बर्बाद हो रही सोयाबीन की फसल, किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान

By Ashish Meena
सितम्बर 30, 2024

Weather Update : हाल के दिनों की भारी बारिश ने मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में ऐसा कहर ढाया कि किसानों की सोयाबीन की फसल बर्बाद कर दी। किसान कुछ नहीं कर पा रहे। पकी हुई फसल पर लगातार हो रही वर्षा के कारण चारों ओर पानी ही पानी हो गया। खेतों ने तालाब का रूप ले लिया। ऐसे में किसान परेशान होता नजर आ रहा है।

लगातार पिछले पांच दिनों से झमाझम वर्षा होने के कारण नदी नाले उफान पर हैं। वहीं तालाब पूरी तरह भर चुके है। आष्टा में रामपुरा डैम भी अपना टारगेट छूने को अंतिम छोर पर खड़ा है। यही हालत रहे तो रामपुरा डैम जल्दी ही लबालब भरा जाएगा और ओवरफ्लो चालू हो जाएगा।

सबसे ज्यादा किसानों को नुकसान
तेज बारिश के कारण सबसे ज्यादा नुकसान किसानों का है। चाहे फसल कटकर खेत में पड़ी हो या फिर खलिहान में सड़ती नजर आ रही है। किसान अपनी फसल बचाने के लिए हर एक प्रयास कर रहा है। अभी वहीं किसान थोड़ा फायदे में है, जिसने अपनी फसल निकाल ली है। हालांकि इस बार सायोबीन की पैदावारी कम हो रही है। उपर से जो फसल खड़ी है। वह भी बर्बाद होने के कागार पर है।

लगातार वर्षा के कारण किसान खेतों में कटाई नहीं कर पा रहे हैं। अगर काट भी ले हैं, तो फिर सड़ने का नुकसान है। विदाई की ओर जा रही वर्षा का कहर इस कदर है कि किसान पूरी तरह बर्बादी की ओर पहुंच चुका है। दो दिनों की जोरदार वर्षा से धान की फसल आड़ी होने लगी है। अधिकांश गांवों में इस साल 80 से 90 प्रतिशत किसानों ने धान की रोपाई की है, जबकि सोयाबीन मात्र 10 से 20 प्रतिशत ही किसानों ने बोया है।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।