अभिनेता की रैली में भगदड़, 20 से ज्यादा लोगों की मौत, बच्चे भी शामिल, कई घायल, भारी भीड़ के कारण मची अफरा-तफरी

By Ashish Meena
सितम्बर 27, 2025

Actor Vijay : तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में भगदड़ मच गई। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम ए सुब्रमणियन ने बताया कि हादसे में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल हैं।

TVK (तमिलगा वेट्री कज़गम) प्रमुख और एक्टर विजय की रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि वहां पर हालात बिगड़ने लगे। अभिनेता से नेता बने विजय लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों के बेहोश हो जाने से उन्हें अपना भाषण बीच में छोड़कर रैली से निकल गए।

बताया जाता है कि भीड़ इतनी ज्यादा हो गई थी कि लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया। अचानक से वहां मौजूद लोग और कार्यकर्ता बेहोश होने लगे। इसके बाद अभिनेता विजय ने अपना भाषण रोक दिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करने लगे। उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वह जरूरतमंदों की मदद करें और उन्हें एंबुलेंस तक पहुंचाएं।

लाठीचार्ज के बाद भगदड़ मची
एक्टर विजय की रैली में जुटी भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज के बाद भगदड़ मची, जिससे हालात बिगड़ गए।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»