20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, मध्यप्रदेश-राजस्थान में हीटवेव का अनुमान

By Ashish Meena
अप्रैल 10, 2025

Weather Update: भीषण गर्म के बाद देश के उत्तरी-पश्चिमी राज्यों में मौसम बदला है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश में बुधवार शाम से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 20 से ज्यादा राज्यों में आज (गुरुवार को) आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई है।

लखनऊ, कानपुर समेत यूपी के 16 जिलों में सुबह से ओले गिरने के साथ बारिश जारी है। यहां बिजली गिरने से 4 की मौत हो गई है। मरने वालों में फतेहपुर के 2 बच्चे, फिरोजाबाद की एक महिला और सीतापुर का एक किसान शामिल है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, बिहार में आज 32 जिलों में यलो अलर्ट है।

Also Read – मध्यप्रदेश में मौसम ने ली करवट, 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज गर्मी की वजह से स्कूलों का समय बदला

इधर, IMD के मुताबिक, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में हीटवेव की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के 16 जिलों में बारिश के आसार हैं। MP में भी लू के बीच बुधवार को ओले गिरे और हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने उज्जैन-ग्वालियर संभाग में लू चलने का अलर्ट जारी किया है, जबकि 17 जिलों में बारिश होने की संभावना है।

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी-पश्चिमी राज्यों के मैदानी इलाकों में अगले 2 दिन बारिश की संभावना है। उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल और नगालैंड में बारिश और ओले गिरने की संभावना है। केरल, तमिलनाडु और आंध्र में अगले दो दिन तक कई जगहों पर बारिश होगी।

वहीं, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है। तापमान 40 डिग्री पार पहुंच सकता है। अगले 2 दिन उत्तर-पश्चिमी भारत, गुजरात और महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। उसके बाद 4 दिन तापमान 2-4 डिग्री तक तापमान नीचे आ सकता है।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।