इंदौर में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती, रजिस्ट्री होगी शून्य, कॉलोनाइजर को लौटाना होगा पैसा

By Ashish Meena
मई 26, 2025

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में जिला प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई की है। जिन कॉलोनियों पर एफआईआर दर्ज की गई है, वहां की गई सभी रजिस्ट्री अब शून्य मानी जाएंगी। प्रशासन कोर्ट से इस संबंध में निवेदन करेगा। कॉलोनी सेल को इन कॉलोनियों की रजिस्ट्री की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन की मंशा साफ है कि जिन कॉलोनाइज़रों ने बिना अनुमति प्लॉट बेचे हैं, वे अब खरीदारों की रकम लौटाएं। इस कार्रवाई के तहत अब तक कई अवैध कॉलोनियों के संचालकों पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। अब अगला कदम रजिस्ट्री शून्य करने का है, जिससे खरीदारों को उनका हक मिल सके और कॉलोनाइज़रों पर कानूनी दबाव बने।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»