तहसीलदार पर यौन शोषण का आरोप, महिला बोली- 17 साल तक बनाया शारीरिक संबंध, एक अन्य युवक से भी…

By Ashish Meena
जनवरी 12, 2025

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पदस्थ तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान पर एक 34 वर्षीय महिला ने पत्नी बनाकर रखने। लगातार शारीरिक संबंध बनाने और एक अन्य युवक से जबरन संबंध बनाने का आरोप लगाया था। शनिवार को इस मामले में पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर अपनी शिकायत पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है।

महिला करीब चार घंटे रोती रही, लेकिन कोई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वहां नहीं पहुंची। इस दौरान महिला ने एसपी को भी कॉल किया। इस मामले में डीएसपी महिला अपराध का कहना है कि सब इंस्पेक्टर को भेजकर महिला के बयान लिए हैं, जबकि पीड़िता का कहना है कि बयान नहीं हुए हैं।

पीड़िता ने कहा कि वह शत्रुघन सिंह चौहान की पत्नी है। साल 2010 में उसने मुझसे शादीशुदा होने की बात छुपाकर शादी की। अलग-अलग जगह रखकर संबंध बनाए। उससे साल 2014 में बेटे का भी जन्म हुआ है। तहसीलदार के चार पत्नी हैं।

महिला ने बारीकी से पूरी बात बताई है। अब पुलिस उसके आवेदन में आए हर एक किरदार की बारीकी से जांच करने की बात कह रही है। जबकि तहसीलदार का कहना है कि वह महिला को जानते तक नहीं है। महिला का पति कोई अन्य युवक है। महिला मुझसे 10 लाख रुपए मांग रही है। उसने कूटरचना कर दस्तावेज बनाए हैं।

बर्थ सार्टिफिकेट जिस पर महिला के बेटे के पिता के नाम पर शत्रुघन सिंह चौहान लिखा है

Also Read – MP के धनकुबेर सौरभ शर्मा मामले में बड़ा खुलासा, जंगल में मिला था 52 किलो सोना, डायरी उगल रही बड़े-बड़े राज

पुलिस अब हर किरदार की भूमिका की करेगी जांच, होंगे बयान
इस मामले में डीएसपी महिला अपराध किरण अहिरवार ने बताया कि महिला ने तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसमें कई लोगों के नाम और उनका जिक्र आया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

अब इन सभी किरदारों की जांच की जाएगी और पता लगाया जाएगा कि उनकी जाे भूमिका बताई गई है वह कितनी सही है। जैसे इसमें कई मकान मालिक है, कई किराएदार और तहसीलदार के नौकर या कर्मचारी हैं। पुलिस अब इन सभी की भूमिका की जांच में लग गई है।

पीड़िता ने महिला थाना में मीडिया और पुलिस के सामने बेटे और अपना आधार कार्ड पेश किया है। साथ ही बर्थ सार्टिफिकेट पेश किया है। बेटे के आधार कार्ड में पिता का नाम शत्रुघन सिंह चौहान लिखा है, जबकि पीड़िता के पति के नाम पर भी तहसीलदार का नाम लिखा है। बेटे के बर्थ सार्टिफिकेट में पिता का नाम शत्रुघन लिखा हुआ है।

Also Raed – खातेगांव को करोड़ों की सौगात, विधायक आशीष शर्मा ने किया भूमिपूजन

तहसीलदार से भी होगी पूछताछ
इस मामले में महिला अपराध डीएसपी अहिरवार का कहना है कि पहले महिला की सुनाई कहानी की जांच की जा रही है। उसमें आए किरदारों की भूमिका तय की जाएगी। इसके बाद तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। उनका पक्ष भी सुना जाएगा। उनको भी अपनी बात कहने का अवसर दिया जाएगा।

ऐसे समझिए पूरा मामला
शहर के थाटीपुर एरिया में रहने वाली एक 34 वर्षीय महिला ने तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान पर गंभीर आरोप लगाए थे। महिला ने बताया कि वह भिंड की रहने वाली है। साल 2006 में उसकी शादी हुई थी। दो साल बाद उसके पति का देहांत हो गया था।

साल 2008 में शत्रुघन सिंह चौहान का उसके जेठ के पास आना-जाना था। महिला का कहना है कि तब वह तहसीलदार नहीं थे और उनका रेत का काम था। इसके बाद उन्होंने मेरे जेठ को धंधे में फायदा पहुंचाकर जबरन मुझे हासिल किया। अपने शादी शुदा होने की बात छुपाकर मुझसे शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने लगे।

साल 2008 में ही वह नायब तहसीलदार बन गए। इसके बाद वह लगातार मेरा शारीरिक शोषण करते रहे। साल 2010 में रतनगढ़ माता मंदिर पर मांग में सिंदूर भरकर मुझसे शादी की नौटंकी की थी। इसके बाद जहां-जहां पोस्टिंग रही वहां-वहां रखा और संबंध बनाए, मेरा खर्चा भी वहीं उठाए थे।

महिला का आरोप है कि वह गर्भवती हुई तो जबरन गर्भपात कराया गया। इसके बाद साल 2014 में उनसे एक बेटे का जन्म हुआ है। जिसका डीएनए टेस्ट भी करा सकते हैं। इस दौरान उन्होंने अपने एक दोस्त से मेरे साथ जबरदस्ती संबंध बनवाए।

महिला ने आरोप लगाया है कि शत्रुघन सिंह चौहान ने चार शादी की है। जिसका पूरा सबूत उसके पास हैं। महिला ने 8 जनवरी को कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, महिला थाना में शिकायत की है। महिला का कहना है कि पुलिस नहीं सुनेगी तो वह कोर्ट जाएगी।

तहसीलदार ने कहा-मैं इस महिला को जानता तक नहीं
इस मामले में तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान ने बताया कि वह इस महिला को जानते तक नहीं हैं। इस महिला का पति कोई और है। उस पर भी यह ग्वालियर के महाराजपुरा थाना में रेप का आरोप लगाया था। यह महिला मेरे पीछे कैसे पड़ी है, यह पता नहीं है।

यह मुझे ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपए मांग रही है। मैंने उसे रुपए नहीं दिए तो वह मामला दर्ज कराने पर अड़ी है। मैं खुद चाहता हूं कि मामले की जांच की जाए। इस मामले में डीएसपी महिला अपराध किरण अहिरवार का कहना है कि महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। महिला ने जो-जो आरोप लगाए हैं उनकी जांच की जा रही है। जरूरत पड़ी तो तहसीलदार से भी पूछताछ की जाएगी।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।