परिवार के 5 लोगों के मिले शव, फंदे पर लटका था पति, जमीन पर मिलीं पत्नी और बच्चों की लाशें

By Ashish Meena
फ़रवरी 22, 2026

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में शनिवार को सनसनीखेज घटना हुई। एक घर में दंपती समेत तीन बच्चों के शव मिले। माैके पर आला अधिकारी पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कासगंज के अमांपुर कस्बे में एक पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले सत्यवीर के परिवार के लोगों के शव बंद मकान में मिले। मकान के जंगले से देखने पर सत्यवीर का शव फंदे पर लटका मिला। जबकि पत्नी व बच्चे मृत अवस्था में मिले हैं।

Also Read – RBI का बड़ा ऐलान, इन लोगों को मिलेगा 25000 रुपये तक मुआवजा

पुलिस ने घर का दरवाजा वेल्डिंग मशीन से कटवाकर प्रवेश किया। सत्यवीर का शव फंदे पर लटका हुआ था जबकि पत्नी रामश्री, बेटी प्राची एवं आकांक्षा एवं बेटे गिरीश का शव नीचे जमीन पर मिला।

बताया गया कि सत्यवीर वेल्डिंग की दुकान चलाता था। घटना की जानकारी होते ही एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। डॉग स्क्वाइड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। टीमें जांच में जुटी हैं। घटना स्थल के बाहर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने घर में अन्य लोगों का प्रवेश रोक दिया। पुलिस माैत की वजह जानने में जुटी है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»