केंद्र सरकार ने रातों-रात बढ़ाई शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा, भोपाल से दिल्ली तक सुरक्षा घेरा मजबूत
By Ashish Meena
दिसम्बर 13, 2025
Shivraj Singh Chouhan : केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा में रातों-रात बड़ा इजाफा किया गया है। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय को मिले एक ‘विशेष और गंभीर इनपुट’ के बाद शुक्रवार देर रात यह निर्णय लिया गया।
हालाँकि शिवराज सिंह चौहान पहले से ही देश की सर्वोच्च Z+ श्रेणी की सुरक्षा के घेरे में हैं, लेकिन नए इनपुट की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से उनकी सुरक्षा व्यवस्था को अतिरिक्त रूप से कड़ा करने का आदेश जारी किया।
Also Read – एक ही परिवार के 3 लोगों ने किया सुसाइड, फंदे से लटके मिले शव
भोपाल से दिल्ली तक सुरक्षा घेरा मजबूत
सुरक्षा बढ़ाने का यह आदेश भोपाल और दिल्ली दोनों जगह तत्काल लागू कर दिया गया। भोपाल में 74 बंगला क्षेत्र स्थित उनके सरकारी आवास (बी-8) के चारों ओर पुलिस ने अतिरिक्त बैरिकेडिंग की है। स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मंत्री के आवास के बाहर ‘सुरक्षा रिंग’ को और भी मजबूत कर दिया है। दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर भी सुरक्षा व्यवस्था में वृद्धि की गई है।
गृह मंत्रालय ने इस संबंध में मध्य प्रदेश के डीजीपी, दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा), और मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव को सीधे निर्देश भेजा है कि वे सुरक्षा प्रोटोकॉल को पूरी तरह से पुख्ता करें।
Also Read – किसान, महिला, युवा…किसके लिए कौन-सी योजना, मोहन यादव के 2 साल के कार्यकाल में क्या-क्या बदला
क्यों बढ़ाई गई Z+ सुरक्षा के ऊपर भी सुरक्षा?
Z+ सुरक्षा देश की सबसे उच्च स्तर की सुरक्षा होती है, जिसमें 55 से अधिक कमांडो तैनात होते हैं। इसके बावजूद सुरक्षा बढ़ाना यह दर्शाता है कि गृह मंत्रालय को मिला इनपुट अत्यंत गंभीर और संवेदनशील प्रकृति का है। यह निर्णय किसी भी संभावित खतरे को शून्य करने की केंद्र सरकार की नीति का हिस्सा है, खासकर जब मामला एक सेवारत केंद्रीय मंत्री से जुड़ा हो।
