खातेगांव से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले दीपक जोशी की राजनीति खतरे में, BJP ने पार्टी का मेंबर मानने से किया इनकार, पत्नी बोली- उनकी जान को खतरा

By Ashish Meena
दिसम्बर 27, 2025

Deepak Joshi : पूर्व मंत्री दीपक जोशी का पत्नी त्रिकोण मामला जल्द शांत होता नहीं दिख रहा है। अब उनकी पत्नी होने का दावा करने वाली कांग्रेस नेत्री पल्लवी राज सक्सेना का एक नया वीडियो सामने आया है। गुरुवार रात को बनाए गए इस वीडियो में वे भोपाल के नेहरू नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में खड़ी हैं।

वीडियो में पल्लवी कह रही हैं- किसी व्यक्ति ने ये लिखा है कि दीपक जोशी और मेरा विवाह अवैधानिक है। मैंने यहां आर्य समाज मंदिर, नेहरू नगर में आकर यहां के संस्थापक विजय आर्य जी से पूछा है तो उन्होंने मुझसे कहा कि यह एक लीगल संस्था है। आपका विवाह वैधानिक है। सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट में हमारी संस्था इस विवाह को लेकर क्लेम करेगी।

इस फोटो में पल्लवी, दीपक जोशी के काफी करीब दिख रही हैं।

पल्लवी ने आगे कहा- जिस व्यक्ति ने मेरे विवाह को गलत बताया है, मैं उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगी। उसने मेरी अस्मिता भंग की है। बिना सोचे समझे संस्था की छवि खराब की है। मेरी और दीपक जी की शादी मेरे माता-पिता, भाई-भाभी और उनके परिवारजन के सामने हुई है।

Also Read – MP कांग्रेस ने किया बड़ा ऐलान, 1 जनवरी से हर पंचायत-वार्ड में बनेगी टीम, जीतू पटवारी ने बताया प्लान

उधर, पल्लवी से शादी के बाद चर्चा में आए दीपक जोशी से बीजेपी ने दूरी बना ली है। पार्टी ने कहा है कि दीपक की वापसी नहीं हुई है। वे पार्टी के प्राथमिक सदस्य भी नहीं हैं।

कांग्रेस नेता दीपक जोशी की यह फोटो सामने आने के बाद राजनीतिक दलों में चर्चा शुरू हो गई।

कहा- 20 दिसंबर के बाद से पति से बात नहीं हुई
पल्लवी ने वीडियो में यह भी कहा- मेरी दीपक जोशी से आखिरी बातचीत 20 तारीख को श्वेता पटेल के मोबाइल से कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई थी। उसके बाद आज तक मेरी अपने पति दीपक जोशी से बात नहीं हो पाई है। उनका मेरे पास कोई फोन नहीं आया है।

एक विधायक जी ने प्रेस से कहा है कि नम्रता जोशी ब्लैकमेलर है। वह लोगों को ब्लैकमेल करती है। उसने उनको भी बहुत ज्यादा प्रताड़ित किया है। हो सकता है कि उसने हमारे पति को ब्लैकमेल और प्रताड़ित किया हो। मुझे अपने पति की चिंता हो रही है कि उनकी जान सुरक्षित रहे। वे जहां भी हों, सुरक्षित हों। मैं लोगों से निवेदन करती हूं कि मेरे पति को सामने लेकर आओ।

MP Politics; Kailash Joshi Son Deepak Joshi BJP Joining Update | पूर्व  मंत्री दीपक जोशी फिर बीजेपी में शामिल: बुधनी में शिवराज सिंह के सामने घर  वापसी; 4 दिन पहले किया था कांग्रेस का प्रचार - Madhya Pradesh News | Dainik  Bhaskar

4 दिसंबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे फोटो
यह मामला 4 दिसंबर 2025 को तब सार्वजनिक हुआ, जब महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पल्लवी राज सक्सेना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें दीपक जोशी उनकी मांग में सिंदूर भरते नजर आ रहे हैं।

इन तस्वीरों के सामने आते ही यह विवाद सिर्फ एक शादी तक सीमित नहीं रहा। दो और महिलाएं, नम्रता जोशी और शिखा जोशी ने भी दीपक जोशी की पत्नी होने का दावा ठोंक दिया। जिससे यह सवाल खड़ा हो गया कि आखिर दीपक जोशी की वास्तविक पत्नी कौन है?

चुनाव से पहले MP में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व CM कैलाश जोशी के बेटे  जल्द थामेंगे BJP का दामन - former CM Kailash Joshi son Deepak Joshi will  join BJP today

महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पल्लवी राज सक्सेना से 4 दिसंबर को शादी के बाद चर्चा में आए पूर्व मंत्री दीपक जोशी से भाजपा ने दूरी बना ली है। भाजपा संगठन ने कहा है कि दीपक जोशी की पार्टी में वापसी नहीं हुई है। वे प्राथमिक सदस्य भी नहीं हैं।

दीपक जोशी ने 6 मई 2023 को भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। इसके बाद उन्होंने देवास जिले की खातेगांव विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। चुनाव हारने के बाद बुधनी विधानसभा उपचुनाव के दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में मंच से भाजपा में घर वापसी का ऐलान किया था।

Deepak Joshi will soon join Congress

अब बीजेपी ने दीपक की शादियों को लेकर विवाद के बीच देवास के भाजपा जिला अध्यक्ष राय सिंह सेंधव और बीजेपी के प्रदेश महामंत्री व कार्यालय प्रभारी रहे भगवानदास सबनानी ने कहा कि दीपक की बीजेपी में वापसी नहीं हुई है।

सेंधव ने कहा- दीपक कांग्रेस में चले गए थे। किसी आम सभा में शिवराज जी ने उन्हें दुपट्‌टा पहनाया होगा, लेकिन जब हमारे तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और हितानंद जी थे उस समय सदस्यता ग्रहण नहीं की थी।

11 मार्च को टल गई थी बीजेपी में वापसी
पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान 11 मार्च को दीपक जोशी की बीजेपी में वापसी होने वाली थी। उन्होंने कहा था मैं तो सुबह का भूला हूं, शाम को घर लौट रहा हूं। पार्टी ने 11:30 बजे तक भोपाल कार्यालय पहुंचने को बोला है, लेकिन इसके बाद बीजेपी में उनकी वापसी नहीं हो पाई।

उस दिन खुरई के पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे और पन्ना की गुन्नौर के पूर्व विधायक शिवदयाल बागरी बीजेपी में शामिल हुए थे, लेकिन दीपक जोशी बीजेपी ऑफिस नहीं पहुंचे। उस वक्त संगठन ने दीपक की घर वापसी को हरी झंडी नहीं दी थी।

खातेगांव से कांग्रेस की टिकट पर लड़ा विधानसभा चुनाव
जोशी के कांग्रेस जॉइन करने के बाद से यह माना जा रहा था कि वे खातेगांव से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, जोशी ने कभी सार्वजनिक मंच से खुद को खातेगांव से दावेदार नहीं बताया। स्थानीय कांग्रेस नेताओं के भारी विरोध के बावजूद दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने जोशी को खातेगांव से टिकट दिया और वे आशीष शर्मा से 12 हजार 542 वोट से चुनाव हार गए।

आगे ये भी पढ़ें :
»
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।