प्रिंसिपल ने बच्ची का गला घोंटा, स्कूल के अंदर शव मिलने से मच गया हड़कंप

By Ashish Meena
सितम्बर 23, 2024

Rashtriya Ekta News : यौन उत्पीड़न का विरोध करने पर एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के प्रिंसिपल ने 6 वर्षीय छात्रा की हत्या कर दी। ये मामला गुजरात के दाहोद जिले का है। पुलिस ने बताया कि सिंगवाड़ तालुका के गांव स्थित एक स्कूल परिसर के अंदर बच्ची का शव मिलने के बाद जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक राजदीप सिंह जाला ने बताया कि यौन उत्पीड़न की कोशिश का छात्रा द्वारा प्रतिरोध किए जाने पर स्कूल के प्रिंसिपल गोविंद नट ने उसका गला घोंट दिया।

पुलिस अधीक्षक राजदीप सिंह जाला ने बताया कि यौन उत्पीड़न की कोशिश का छात्रा की ओर से विरोध किए जाने पर स्कूल के प्रिंसिपल गोविंद नट ने उसका गला घोंट दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुरुवार सुबह प्रिंसिपल अपनी कार से छात्रा के घर के पास से गुजर रहा था।

बच्ची की मां ने प्रिंसिपल से अनुरोध किया की बच्ची को स्कूल साथ ले जाए। इसके बाद छात्रा की मां के कहने पर स्कूल ले जाने के लिए छात्रा को अपनी कार में बैठा लिया। वहीं दूसरी ओर छात्राओं और शिक्षकों ने पुलिस को बताया कि पीड़िता उस दिन स्कूल नहीं आई थी। पूछताछ के दौरान प्रिंसिपल ने शुरू में गुमराह करने की कोशिश की। उसने छात्रा को स्कूल में छोड़ने का दावा किया। हालांकि कुछ देर बाद में आरोपी ने हत्या करने की बात कुबूल कर ली।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»