मोहन कैबिनेट से तीन-चार मंत्रियों की होगी छुट्टी! मंत्रिमंडल से इनका कट सकता है पत्ता, वरिष्ठ विधायकों की हो सकती हैं एंट्री

By Ashish Meena
दिसम्बर 19, 2025

MP News :  मध्य प्रदेश की मोहन यादव की कैबिनेट से तीन से चार मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। बताया जा रहा है कि दो साल के कार्यकाल की परफॉर्मेंस रिपोर्ट, आधार बनेगी। खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों को हटाकर नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। वरिष्ठ विधायकों की भी मंत्रिमंडल में एंट्री हो सकती हैं।

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की समीक्षा बैठक में परफॉर्मेंस रिपोर्ट सामने आई है। सूत्रों के हवाले से मंत्रियों के कामकाज का लेखा-जोखा सामने आया है। कुछ को अच्छे नंबर मिले है तो कुछ कमजोर निकले है। कमजोर परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन फिर से कामकाज की समीक्षा होगी। आपको बता दें कि अगले साल यानी 2026 में मोहन कैबिनेट का विस्तार होना है।

Also Read – लाडली बहनों के लिए खुशखबरी, CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान- अब 3000 नहीं 5000 मिलेंगे

इनका रहा बेहतर परफॉर्मेंस
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला का कामकाज संतोषजनक रहा।
मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, पर्यटन और संस्कृति क्षेत्र में हुए कामकाज की मुख्यमंत्री ने सराहना की है।
मंत्री तुलसीराम सिलावट, विभाग के नवाचारों को लेकर मुख्यमंत्री ने सराहा की है।
मंत्री गौतम टेटवाल, कौशल विकास के नवाचारों को सराहा गया। पीएम पार्क की सराहना हुई है।
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का काम भी संतोषजनक रहा।

इनको सुधारना होगा कामकाज
मंत्री दिलीप अहिरवार, राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार के टार्गेटस को लेकर नए सिरे से दिशा-निर्देश दिए गए।
मंत्री नारायण सिंह पंवार को मछुआ कल्याण की बेहतर मॉनिटरिंग के निर्देश जारी किया गया हैं।
मंत्री नागर सिंह चौहान, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग में कोई बड़ा नवाचार नहीं ला पाए।
मंत्री विजय शाह, जनजातीय विभाग के कार्यों में बेहतर काम करने के निर्देश दिए है। इसके अलावा मंत्री विजय शाह का विवादित बयानों से भी नाता रहा है। पहले कर्नल सोफिया कुरैशी और अब लाडली बहनों पर दिए गए बयान को लेकर सरकार नाराज हैं।
मंत्री प्रतिमा बागरी- गांजा तस्करी में भाई और बहनोई का नाम आने से मुख्यमंत्री के साथ संगठन भी राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी से नाराज हैं।

आगे ये भी पढ़ें :
»
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।