मजदूरों से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौके पर ही मौत, 5 से ज्यादा गंभीर

By Ashish Meena
अप्रैल 2, 2026

महाराष्ट्र के जालना से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 6 से 7 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में 6 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, ये सभी महिलाएं समृद्धि एक्सप्रेसवे पर मजदूरी का काम करती थीं।

पिकअप में सवार 7 लोगों की मौत

बता दें कि यह हादसा जालना जिले के कडवंची गांव के पास समृद्धि एक्सप्रेसवे पर हुआ। मजदूरों को लेकर जा रहे एक पिकअप वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी।

लापरवाही से गाड़ी चलाने में गई जान

फिर, मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत जालना जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना बताया जा रहा है। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है और लोगों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।

पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के परिजनों को सौंपा जाएगा शव

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतकों के परिजनों को खबर कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घायलों को इलाज अस्पताल में चल रहा है।

मिला हर संभव सरकारी मदद का आश्वासन

इस बीच, जालना विधानसभा क्षेत्र के विधायक अर्जुन खोतकर ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और मृतकों के परिजनों को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»