MP में मौसम के दो सिस्टम एक्टिव, कई जिलों में कोहरा-बादल, अगले 5 दिन ठंड से राहत लेकिन रातें रहेंगी ठिठुरन वाली

By Ashish Meena
नवम्बर 24, 2025

MP News : मध्य प्रदेश में सर्दी ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में दो मौसमी सिस्टम एक्टिव हैं, जिसके चलते कई जिलों में घने बादल छाए हुए हैं और विंध्य क्षेत्र में कोहरा भी देखा जा रहा है।

कई जगह पारा 10 डिग्री से नीचे
प्रदेश का हिल स्टेशन पचमढ़ी रात का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा छतरपुर जिले के नौगांव में 8.2°C, नरसिंहपुर और मंदसौर में 8.6°C, शाजापुर में 8.8°C और राजगढ़ में 9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। राजधानी भोपाल में भी कड़ाके की ठंड महसूस की गई, जहां न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

बड़े शहरों का तापमान
इंदौर: 11.7°C
ग्वालियर: 12.1°C
जबलपुर: 12.2°C
उज्जैन: 12.5°C

अगले 5 दिन कोई शीतलहर नहीं
मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने से प्रदेश में बादल छाए रहेंगे और कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। अच्छी खबर यह है कि अगले 5 दिनों तक शीतलहर चलने का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन रात का तापमान अभी भी काफी कम बना रहेगा, जिससे ठंड से पूरी राहत नहीं मिलेगी।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिसंबर के पहले सप्ताह से ठंड और बढ़ने की संभावना है।

आगे ये भी पढ़ें :
»
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।