उज्जैन में मंदिर तोड़ने पर मचा बवाल, दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, चले पत्थर

By Ashish Meena
अप्रैल 12, 2026

उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर विवाद हुआ है। चौड़ीकरण के नाम पर एक मंदिर जेसीबी से तोड़ा गया। इसका विरोध करने बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे थे। इस दौरान चौड़ीकरण की जद में आ रहे मकान में रहने वाले लोगों का विवाद क्षेत्र के अन्य लोगों से हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई।

पत्थरबाजी शुरू कर दी

वहीं, इस दौरान एक पक्ष ने बचाव के चलते पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। पथराव में एक पुलिसकर्मी के सिर में चोट आई है। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तीतर बीतर किया। इस दौरान विरोध कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को क्षेत्रवासियों ने भगाया। रात तक वहां हंगामा चलता रहा है। अभी भी इलाके में पुलिस बल की तैनाती है।

सिंहस्थ को लेकर सड़कों का हो रहा चौड़ीकरण

दरअसल, उज्जैन शहर में सिंहस्थ-2028 के लिए कई मार्गों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसी के तहत उज्जैन के आजाद नगर से दो तालाब तक रोड का चौड़ीकरण किया जाना है। इसके तहत पंचमपुरा चौराहे पर कालिका माता मंदिर को नगर निगम की टीम जेसीबी और पोकलेन की मदद से तोड़ रही थी। तभी बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे और मंदिर तोड़ने का विरोध करने लगे।

रहवासियों की सहमति से हो रही थी कार्रवाई

हालांकि रहवासियों की सहमति से ही मंदिर को अन्य स्थान पर बनाए जाने के बाद तोड़ा जा रहा था । इसी दौरान चौड़ीकरण की जद में आ रहे मकान में रहने वाले लोग पहुंचे और उन्होंने मंदिर तोड़ने का विरोध किया। जिस पर अन्य रहवासियों से उनका विवाद हो गया। विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। पुलिसकर्मी भी घायल हुआ हे। घटना की जांच की जा रही है जो भी आरोपी होंगे, उस पर कार्रवाई की जाएगी- दीपिका शिंदे, सीएसपी।

बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती

यहां घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल लगा दिया। इसके बाद अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई की गई। पुलिस ने पथराव करने वाले कुछ लोगों की पहचान की है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»