दिग्गज नेता ने की आत्महत्या, घर में लगाई फांसी, सरकार के मंत्री पर लगाया आरोप

By Ashish Meena
फ़रवरी 17, 2025

Crime News : उत्तर प्रदेश के महराजगंज में निषाद पार्टी युवा मोर्चा क पूर्व प्रदेश सचिव धर्मात्मा निषाद ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इससे पहले धर्मात्मा निषाद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया और सुसाइड करने की वजह बताई। इसके लिए उसने योगी सरकार के मंत्री और उनके बेटों को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

धर्मात्मा निषाद

यह घटना महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र स्थित नरकटहां गांव की है, जहां निषाद पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश सचिव धर्मात्मा निषाद ने रविवार को अपने निजी आवास पर फांसी लगा ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

निषाद पार्टी का कार्यकर्ता खुद के ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज होने से आहत था। वह पिछले 10 सालों से निषाद पार्टी में सेवा दे रहा था। इसे लेकर धर्मात्मा निषाद ने फेसबुक पर पोस्ट कर यूपी के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद और उनके बेटे पूर्व सांसद प्रवीण निषाद व चौरीचौरा के विधायक श्रवण निषाद पर उत्पीड़न का आरोप लगाया और इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

जानें फेसबुक पोस्ट में कार्यकर्ता ने क्या लिखा?
धर्मात्मा निषाद ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि वह पिछले 10 सालों में अपने परिवार को कभी समय नहीं दिया, जितना संजय निषाद और उनके परिवार के सदस्यों के साथ समाज को समय दिया। उसने विभिन्न पदों पर रहते हुए यूपी के 40-50 जिलों में पार्टी और संगठन के लिए काम किया, जिससे निषाद समाज में उसकी लोकप्रियता बढ़ती गई। इसके चलते संजय निषाद और उनके बेटों की बेचैनी बढ़ने लगी। हालांकि, पुलिस ने कहा कि धर्मात्मा निषाद द्वारा किए गए पोस्ट की भी जांच की जा रही है।

उसने अपनी पोस्ट में लिखा- 10 साल से मैं निषाद पार्टी से जुड़ा रहा। जितना समय मैंने पार्टी को दिया, उतना तो अपने परिवार को भी नहीं दिया। मेरी लोकप्रियता देखकर इन लोगों की बेचैनी बढ़ने लगी। 2 साल से ये लोग मुझे कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। इन लोगों की वजह से मुझे जेल जाना पड़ा। मेरा मन करता था इन सबको जान से मार दूं।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»