एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ, 4 राज्यों में 14 नवंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

By Ashish Meena
नवम्बर 9, 2024

Weather Update : दिल्ली में स्मॉग और वायु प्रदूषण के कारण अभी तापमान 30 से 32 के बीच बना हुआ है, इसलिए ठंड का अहसास नहीं हो रहा है, बल्कि उमस से लोग परेशान हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है, जिस कारण दक्षिण भारत के 4 समुद्र तटीय राज्यों में आज से 14 नवंबर भारी बारिश हो सकती है।

वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड दस्तक दे चुकी है। बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में सुबह-शाम घना कोहरा छाने लगा है। दिल्ली में अभी वायु प्रदूषण के कारण घनी धुंध छाई हुई है। लोगों को अभी भी ठंड का इंतजार है और 15 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। 21 नवंबर के बाद घनी धुंध छाने से कोहरा छा सकता है। आइए जानते हैं कि अगले 5 दिन देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है?

इन राज्यों में बारिश होने का अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 14 नवंबर तक केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी में बारिश होने का ‘ऑरेंज’ अलर्ट दिया हुआ है। केरल के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलपुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। पुडुचेरी के माहे, यनम, कराईकल में भी बारिश होने का अलर्ट है। इसके अलावा कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी बादल बरस सकते हैं।

मौसम विभाग ने तूफान हवाओं और खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को केरल-लक्षद्वीप तट पर मछली पकड़ने के लिए जाने नहीं देने की सलाह दी है। 9-10 और 11 नवंबर को तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल में भारी बारिश हो सकती है। 12-13 और 14 नवंबर को तमिलनाडु, केरल, माहे, पुदुचेरी, कराईकल में भारी बारिश होने के आसार हैं। इन राज्यों में बारिश का असर पूरे देश में देखने को मिल सकता है।

उत्तर प्रदेश, बिहार में ठंड की दस्तक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ला नीना एक्टिव होने से इस साल भारत खासकर उत्तर भारत में सामान्य से ज्यादा ठंड पड़ने की भविष्यवाणी वैश्विक मौसम विज्ञान संगठन ने की है। दिसंबर के पहले हफ्ते में प्रशांत महासागर में ला नीना के एक्टिव होने से महासागर की सतह ठंडी होगी। फिर महासागर से उठने वाली हवाएं भारत से टकराएंगी। वहीं नवबंर में प्री-विंटर का असर बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में दिखने लगा है।

न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से सुबह-शाम ठंड महसूस होने लगी है। 21 नवंबर के बाद घनी धुंध छाने से तापमान गिर सकता है। राजधानी दिल्ली में सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहती है, लेकिन दिन में स्मॉग की चादर बिछी रहती है। 20 नवंबर तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान भी 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आज दिल्ली का AQI 361 रिकॉर्ड हुआ है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»