MP की बुधनी विधानसभा से भाजपा किसको देगी टिकट? सुनील महेश्वरी के लिए एकजुट हुआ समाज

By Ashish Meena
सितम्बर 30, 2024

By-election in Budhni : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद बुधनी विधानसभा सीट खाली हुई है। यह सीट सीहोर जिले में आती है। यहां से शिवराज सिंह चौहान ही चुनाव लड़ते रहे हैं। वह विदिशा से लोकसभा सांसद बन गए है। इसके बाद से यह सीट खाली है। अब बुधनी विधानसभा में उपचुनाव होना है जिसमे टिकिट को लेकर तरह तरह की चर्चाएं जोरों पर है।

सबकी निगाहें बुधनी विधानसभा सीट पर टिकी हुई हैं। इस सीट पर किसे बीजेपी अपना प्रत्याशी बनाएगी? दरअसल बुधनी विधानसभा सीट से ही शिवराज सिंह चौहान चुनकर मुख्यमंत्री बने थे। लोकसभा चुनाव में शिवराज विदिशा से सांसद चुने गए और केंद्र में कृषि मंत्री बनाए गए। ऐसे में सबकी निगाहें अब बुधनी विधानसभा सीट के उम्मीदवार पर टिकी हुई हैं।

सुनिल माहेश्वरी - मध्यप्रदेश राज्य सिलाई कला मंडल के पूर्व... | Facebook

शिवराज सिंह चौहान की परंपरागत सीट को अब आगे कौन ले जाएगा। पहला नाम तो शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान का सबसे ज्यादा चल रहा है और वहीं अब सुनील महेश्वरी की दावेदारी के लिए समाज एकजुट हो गया है। क्षेत्र एवं समाज की मांग है की पूर्व सिलाई कला मंडल के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सुनील महेश्वरी को टिकिट मिलना चाहिए।

Bjp sunil Maheshwari सुनील माहेश्वरी अध्यक्ष सिलाई कला मंडल मध्यप्रदेश शासन  | Facebook

जानकारी के लिए आपको बता दें कि, सुनील महेश्वरी ने पूर्ण निष्ठा के साथ पार्टी का कार्यभार निभाया। सुनील महेश्वरी को विधानसभा में खरगोन जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया था। जहां सुनील महेश्वरी ने पूरा प्रयास किया। सुनील महेश्वरी ने जबलपुर से इंदौर रेलवे लाइन के लिए लगातार संघर्ष किया। भारतीय जनता पार्टी के कई पदों पर रह चुके सुनील महेश्वरी को भी भाजपा इस बार बुधनी विधानसभा से अपना दावेदार बना सकती है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»