भीषण सड़क हादसे में इंदौर के 6 लोगों की मौत, विदाई कराकर लौट रहे थे, दूल्हा-दुल्हन समेत 3 घायल

By Ashish Meena
अप्रैल 21, 2025

मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां हर रोज सैकड़ों लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। इनमें से दर्जनों अपनी जान तक गवा रहे हैं। इसकी ताजा बानगी सोमवार सुबह देखने को मिली रायसेन जिले में, जहां भीषण सड़क हादसे में एक परिवार की शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। यहां विदाई लेकर लौट रहे वाहन सवार 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि दूल्हा-दुल्हन समेत 3 गभीर रूप से घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि, हादसे का शिकार वाहन में 9 लोग सवार थे। परिवार बिहार के पटना शहर से विदाई लेकर दूल्हा-दुल्हन के साथ वाहन से एमपी के इंदौर लौट रहा था। इसी दौरान रायसेन जिले में स्थित भोपाल–जबलपुर रोड पर बंदर वाली पुलिया के पास सुबह तड़के 4 बजे तेज रफ्तार तूफान वाहन पुलिया से टकराकर 10 फीट गहरी खाई में जा पलटा। जानकारी ये भी सामने आई कि, वाहन चलाते समय ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिसके चलते ये दर्दनाक हादसा हुआ है।

Also Read – कर्नाटक के पूर्व DGP की हत्या, खून से लथपथ मिला शव, पत्नी पर शक

हादसे की जानकारी देते हुए रायसेन एसपी पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया कि, वाहन पहले पुलिया से टकराया, फिर करीब 10 फीट नीचे खाई में जा पलटा। हादसे में 2 महिलाओं, 1 बच्ची और 3 पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि, दूल्हा दुल्हन समेत 3 घायलों को उपचार के लिए तत्काल सुल्तानपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से भोपाल रेफर किया जा रहा है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»