मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा: कार पर पलटा सीमेंट से लदा ट्रक, 9 लोगों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे

By Ashish Meena
जून 4, 2025

MP News :  मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला-मेघनगर के बीच संजेली रेलवे फाटक के पास भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। बुधवार रात लगभग 2 बजे निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास मोड़ पर ट्राले और कार में टक्कर हो गई।

मृतकों में आठ लोग थांदला के समीप शिवगढ़ महुदा के निवासी बताए जा रहे हैं, वहीं एक और मृतक शिवगढ़ के पास के गांव का बताया जा रहा है। राजस्थान से सीमेंट लेकर आ रहा एक ट्रक, मारुती ईको वैन पर पलट गया. ईको में सवार 11 लोगो में से 9 लोगों की मौत हो गई.

मध्य प्रदेश के झबुआ में बड़ा सड़क हादसा

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। जिस किसी ने भी यह मंजर देखा उसकी रूह कांप उठी। जानकारी के मुताबिक घटना जिले के थाना थांदला की चौकी नोगावा से कुछ ही दूरी पर सजेली फाटक के पास को हुई है।

बताया जा रहा है कि कर में सवार सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी ये दर्दनाक हादसा हो गया। मरने वाले सभी लोग थांदला के पास चेनपुरी के पास के गांव के बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»