देवास: युवक ने छत पर लगाई फांसी, सीमेंट के पिलर पर लटका मिला शव, घर पर मौजूद थी पत्नी, परिजनों ने की जांच की मांग

By Ashish Meena
जुलाई 25, 2025

Dewas News : देवास में एक निजी कंपनी में कार्यरत 30 साल के युवक ने छत पर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान शुभम मंडलोई के रूप में हुई है। वो भूतिया बुजुर्ग टोंकखुर्द का रहने वाला था और पिछले एक साल से कालानी बाग राज राजेश्वरी मंदिर के पास किराए के मकान में रह रहा था।

घटना बुधवार रात की है। शुभम ने मकान की छत पर सीमेंट के पीलर पर फंदा लगाया। इस दौरान उसकी पत्नी घर पर ही मौजूद थी। रात करीब साढ़े 10 बजे मकान मालिक के बेटे ने परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद शव को अस्पताल ले जाया गया।

तीन साल पहले हुई थी शादी
गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की तीन साल पहले शादी हुई थी। परिजनों ने शुभम के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस से मामले की गहन जांच की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

 

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»