July 27, 2024

weather

141.64444444444 °C

RashtriyaEkta - 11-06-2024

23 जून को शादी करेंगी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, 19 जून से ही शुरू हो जाएगा जश्न, ये एक्टर बनेगा दूल्हा

Bollywood Actress Sonakshi Sinha : बॉलीवुड में शहनाई बजने जा रही है। शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा शादी करने जा रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को मुंबई में बॉलीवुड एक्टर जहीर इकबाल से शादी करने जा रही हैं। इस शादी में कपल के फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल होंगे। इसके अलावा सोनाक्षी की हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ की स्टारकास्ट भी इस शादी पर इनवाइट की जाएगी। बॉलीवुड के नए-नवेले कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इन दिनों अपनी शादी की खबरों के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। 

सोनाक्षी और जहीर आए दिन सोशल मीडिया पर क्यूट पोस्ट शेयर करते हैं।

यह सेलिब्रेशन मुंबई के फेमस रेस्त्रां बेस्टियन में हो सकता है। मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित इस रेस्त्रां की मालकिन शिल्पा शेट्‌टी हैं। इस रेस्त्रां में जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे, सोनम कपूर और करण जौहर जैसे ए लिस्टर सेलेब्स अक्सर विजिट करते हैं। यहां की फिश और लॉब्स्टर रोल बहुत फेमस हैं। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि जहीर इकबाल पेशे से एक्टर हैं। उनका जन्म 10 दिसंबर 1988 में हुआ था। वहीं उनका पूरा नाम जहीर इकबाल रतानसी है। उन्होंने मुबई स्कॉटिश स्कूल से पढ़ाई पूरी की है। जहां उनके सीनियर रणबीर कपूर हैं। 

sonakshi sinha zaheer iqbal sangeet

शादी से पांच दिन पहले होगी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की संगीत सेरेमनी होगी। 19 जून से ही शादी का जश्न शुरू हो जाएगा, 23 जून को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। सोनाक्षी और जहीर की पहली मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी। फिर दोनों ने 'डबल एक्सएल' फिल्म में साथ काम किया है, जो 2022 में रिलीज हुई थी। जहीर एक बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता नाम इकबाल रतनसी हैं, जो वह एक ज्वेलरी बिजनेसमैन हैं। जहीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 2019 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड डेब्यू किया था। 

कौन है Zaheer Iqbal, जिनकी दुल्हन बनने को बेताब हैं हीरामंडी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, कैसे शुरू ही लव स्टोरी?

कौन हैं जहीर इकबाल, जिनसे सोनाक्षी सिन्हा करेंगी शादी!

और पढ़ेंकम दिखाएँ
//

© Rashtiya Ekta! Design & Developed by CodersVision