July 27, 2024

weather

141.92777777778 °C

RashtriyaEkta - 12-05-2024

मप्र के किसानों के लिए बड़ी खबर, अगले 24 घंटे में इन 34 जिलों में होगी झमाझम बारिश, 9 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सोमवार को कई जिलों में ओलावृष्टि और बारिश हुई। मंगलवार को भी 9 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन दिनों तक मौसम बदला रहेगा। सोमवार को दमोह, छिंदवाड़ा, बैतूल आदि जिलों में ओले गिरे। आज नर्मदापुरम, जबलपुर, भोपाल, सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में बारिश होने की संभावना है। नर्मदापुरम, बैतूल, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और दमोह में ओलावृष्टि का अलर्ट है।

फसलों को नुकसान:
सोमवार को नर्मदापुरम में ओले और बारिश से गेहूं और दलहनी फसलों को नुकसान हुआ। बुरहानपुर में रात भर बारिश से रबी की फसलों को नुकसान की संभावना है। हरदा में ओलावृष्टि से गेहूं और चने की फसलों को नुकसान हुआ है।

34 जिलों में अलर्ट:
प्रदेश के आधे से ज्यादा यानी 34 जिलों में अगले 24 घंटे में ओले और बारिश का अलर्ट है। हरदा जिले में बीती रात हुए मौसम में बदलाव से रहटगांव एवं मगरधा क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। किसानों की गेहूं और चने की फसलों को नुकसान पहुंचा, जिसने एक बार फिर से किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बुरहानपुर मे रात भर झमाझम बारिश हुई। कल दिन भर आसमान में बादल छाए रहे, वहीं रात 8 बजे से सुबह तक झमाझम बारिश हुई। 

और पढ़ेंकम दिखाएँ
//

© Rashtiya Ekta! Design & Developed by CodersVision