July 27, 2024

weather

141.29444444444 °C

RashtriyaEkta - 12-05-2024

अभी निपटा लें बैंक से जुड़ा जरूरी काम, मार्च महीने में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

March Banking Holiday : मार्च 2024 त्योहारों से भरा हुआ है, और साथ ही बैंक छुट्टियों से भी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, अगले महीने 14 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। RBI हर महीने अपनी वेबसाइट पर बैंक हॉलिडे लिस्ट अपलोड करता है। मार्च महीने की लिस्ट के मुताबिक, 14 Bank Holiday घोषित हैं, जिनमें दूसरे व चौथे शनिवार के साथ रविवार का साप्ताहिक अवकाश शामिल है। 

आप मार्च में बैंक से जुड़े काम के लिए घर से निकलें, तो आरबीआई की आधिरकारिक वेबसाइट (https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx) पर क्लिक करके छुट्टी के बारे में जानकारी जरूर चेक कर लें। बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले अन्य आयोजनों पर भी निर्भर करते हैं। बैंक की शाखाएं बंद होने के बावजूद, आप ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से बैंकिंग लेनदेन कर सकते हैं।

मार्च में बैंक हॉलिडे:
1 मार्च: चापचूर कुट (मिजोरम)
3 मार्च: रविवार (सभी जगह)
8 मार्च: महाशिवरात्रि (सभी जगह)
9 मार्च: दूसरा शनिवार (सभी जगह)
10 मार्च: रविवार (सभी जगह)
17 मार्च: रविवार (सभी जगह)
22 मार्च: बिहार दिवस (बिहार)
23 मार्च: चौथा शनिवार (सभी जगह)
24 मार्च: रविवार (सभी जगह)
25 मार्च: होली/डोलयात्रा (सभी जगह)
26 मार्च: याओसांग/होली (बिहार, मणिपुर, ओडिशा)
27 मार्च: होली (बिहार)
29 मार्च: गुड फ्राइडे (सभी जगह)
31 मार्च: रविवार (सभी जगह)

बैंकों की ब्रांच बंद रहने के बावजूद आप घर बैठे ही बैंकिंग से जुड़े काम ऑनलाइन कर सकते हैं। ये सुविधा हमेशा की 24x7 चालू रहती है। आप ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस जैसे काम आसानी से निपटा सकते हैं। 

और पढ़ेंकम दिखाएँ
//

© Rashtiya Ekta! Design & Developed by CodersVision