July 27, 2024

weather

141.29444444444 °C

RashtriyaEkta - 02-06-2024

मध्यप्रदेश के देवास जिले के देव मीणा ने ताइवान में लहराया परचम, जीता सिल्वर मेडल

Dewas Dev Meena Pole Vault : ताइवान में 30 मई से 3 जून तक आयोजित एथलेटिक्स ओपन चैम्पियनशिप और वल्र्ड एथलेटिक्स कंटेनल टूर के लिए भारतीय एथेलेटिक्स टीम में अकादमी के पोल वॉल्ट खिलाड़ी देव मीणा और प्रशिक्षक घनश्याम का चयन किया गया था। रविवार को देव मीणा ने ताइवान में परचम लहराते हुए सिल्वर मेडल जीता है। 5.10 की छलांग लगाते हुए देव मीणा ने यह मुकाम हासिल किया है।

हाल ही में दुबई में आयोजित 21वीं एशियन जूनियर एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप में देव मीणा ने 5.10 मी. की छलांग लगाकर कांस्य पदक अर्जित किया था। साल 2022 के खेलो इंडिया यूथ गेम्स में नया खेलो इंडिया रिकार्ड बनाया था। वर्ष 2023 में गोवा नेशनल गेम्स में देव मीणा ने 05.16 मी. की छलांग लगाकर मीट रिकॉर्ड बनाया था। 

Also Read - जिस राज्य का सोचा नहीं उसमें भी चला मोदी मैजिक! भाजपा की आंधी में उड़ी दूसरी पार्टियां, CM ने कहा- एग्जिट पोल झूठे हैं...

जानकारी के लिए आपको बता दें कि, देव मीणा देवास जिले की खातेगांव तहसील के ग्राम सिलफोडखेड़ा के रहने वाले है। एक छोटे से गांव के रहने वाले देव मीणा ने स्कूल गेम्स में लगातार अपना अच्छा प्रदर्शन किया था और आज वह देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपना और अपने परिवार का नाम रोशन कर रहे है।

और पढ़ेंकम दिखाएँ
//

© Rashtiya Ekta! Design & Developed by CodersVision