July 27, 2024

weather

141.72777777778 °C

RashtriyaEkta - 14-05-2024

इलेक्ट्रिक स्कूटर के चाहने वालों के लिए खुशखबरी, TVS IQube का सस्ता वेरिएंट लॉन्च, 2 घंटे में होगा फुल चार्ज, कीमत है केवल इतनी

TVS iQube: भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में इस समय TVS iQube सबसे सुरक्षित स्कूटर माना जाता है। इसका डिजाइन और फीचर्स भी बेहद खास हैं। यह स्कूटर अब और भी किफायती हो गया है। TVS  ने इसका नया वेरिएंट ‘iQube 09’ बाजार में उतारा है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत  94,999 रखी गई है।

इसके अलावा कुछ  समय पहले ही TVS ने iQube ST 17 को भी पेश किया था जो 5.1 kWh बैटरी पैक से लैस था और यह भारत का सबसे बड़ी बैट्ररी वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है, क्योंकि इतनी बड़ी बैटरी किसी और स्कूटर में नहीं है। इस स्कूटर में 2.2 kWh की बैटरी पैक लगा है। 2 घंटे में यह स्कूटर 80% तक चार्ज हो जाता है। इसकी ड्राइविंग रेंज 75 किलोमीटर है।

Also Read : लोकसभा चुनाव के बाद करोड़ों लोगों को लगेगा बड़ा झटका, 50 से 250 रुपए तक महंगी होगी ये चीज

इस स्कूटर में 32 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज मिलता है जहां आप दो हेलमेट एक साथ रख सकते हैं। इसकी लम्बी सीट सॉफ्ट और आराम है। अन्य सामानों के लिए भी इसमें छोटे स्टोरेज दिए गये हैं। इसमें 17.78cm का टच स्क्रीन डिसप्ले दिया है। डेली के लिए यह एक अच्छा है। स्कूटर का डिजाइन न सिर्फ स्टाइलिश है बल्कि यह काफी सुरक्षित भी है।

TVS iQube का सीधा मुकाबला Ather इलेक्ट्रिक स्कूटर है। अभी हाल ही में Ather नेअपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Rizta को लॉन्च किया है। इसकी कीमत 1.10 लाख रुपये से शुरू होती है। यह स्कूटर दो बैटरी पैक के साथ आता है और सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 160 किलोमीटर तक जाती है। कंपनी का दावा है कि यह फैमिली के लिए एक दम परफेक्ट है। फीचर्स और स्पेस के मामले में यह स्कूटर अच्छा है। लेकिन यह दिखने में बहुत अच्छा नहीं लगता।

और पढ़ेंकम दिखाएँ
//

© Rashtiya Ekta! Design & Developed by CodersVision