July 27, 2024

weather

141.29444444444 °C

RashtriyaEkta - 12-05-2024

मुकेश अंबानी का दबदबा कायम, रिलायंस लगातार तीसरे साल बनी देश की नंबर-1 कंपनी

नई दिल्ली। एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी का दबदबा कायम है और उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Ltd) ने एक बार फिर देश की सबसे मूल्यवान कंपनी का खिताब अपने नाम किया है। एक्सिस बैंक की प्राइवेट बैंकिंग यूनिट बरगंडी प्राइवेट (Burgundy Private) और हुरून इंडिया (Hurun India) की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज को लगातार तीसरे साल सबसे वैल्यूएबल फर्म माना गया है।

रिलायंस ने बरकरार रखा शीर्ष स्थान:
रिलायंस इंडस्ट्रीज (15.6 लाख करोड़ रुपये)
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) (12.4 लाख करोड़ रुपये)
HDFC Bank (11.3 लाख करोड़ रुपये)

रिपोर्ट के मुख्य बिंदु:
रिलायंस तीसरे साल लगातार देश की सबसे मूल्यवान कंपनी
टाटा ग्रुप की TCS दूसरे स्थान पर
HDFC Bank तीसरे स्थान पर
HDFC और HDFC Bank के मर्जर के बाद 10 लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैपिटल पार करने वाली तीसरी इकाई
2023 की हुरुन इंडिया 500 लिस्ट में शामिल कंपनियां 70 लाख लोगों को रोजगार दे रही हैं
सूची में 437 कंपनियों के बोर्ड में महिलाओं का प्रतिनिधित्व
इन कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटल बढ़कर 231 लाख करोड़ रुपये

और पढ़ेंकम दिखाएँ
//

© Rashtiya Ekta! Design & Developed by CodersVision