July 27, 2024

weather

141.72777777778 °C

RashtriyaEkta - 12-05-2024

PM मोदी ने बताया कब होगा लोकसभा चुनाव का ऐलान, 'मन की बात' में बताई आचार संहिता की तारीख!

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 110वें एपिसोड में महिला सशक्तिकरण, वन्यजीव संरक्षण, बकरी पालन, सामाजिक कार्य और लोकसभा चुनाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बात की। पीएम मोदी ने आठ मार्च को मनाए जाने वाले महिला सम्मान दिवस का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं को जब समान अवसर मिलेगा तभी देश समृद्ध होगा। 

PM मोदी ने ड्रोन उड़ाने वाली ग्रामीण महिलाओं, जिन्हें "नमो ड्रोन दीदी" के नाम से जाना जाता है, की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और स्वच्छता जैसे क्षेत्रों में भी अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया है।

पीएम मोदी ने तीन मार्च को मनाए जाने वाले विश्व वन्यजीव दिवस पर वन्यजीवों के संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सरकार के प्रयासों से देश में बाघों की संख्या बढ़ी है। पीएम मोदी ने ओडिशा के कालाहांडी में बकरी पालन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के एक महत्वपूर्ण साधन के रूप में उजागर किया।

उन्होंने जयंती महापात्रा और उनके पति बीरेन साहू की सराहना की, जिन्होंने सामुदायिक स्तर पर बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए एक माणिकास्तु गोट बैंक खोला है। पीएम मोदी ने बिहार के भोजपुर के भीम सिंह भवेश की सराहना की, जो मुसहर जाति के लोगों के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में अनगिनत लोग नि:स्वार्थ भाव से दूसरों की सेवा करने में अपना जीवन समर्पित कर देते हैं।

लोकसभा चुनाव:
पीएम मोदी ने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव का माहौल है और आचार-संहिता जल्द ही लागू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मन की बात राजनीतिक मर्यादा का पालन करते हुए अगले तीन महीने तक प्रसारित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अगली बार मन की बात 111वें एपिसोड के साथ शुरू होगी।

पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव की तारीखों के भी संकेत दे दिए। पीएम मोदी ने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव का माहौल है। पिछली बार की तरह संभावना है कि मार्च के महीने में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी जाए। ऐसे में राजनीतिक मर्यादा का पालन करते हुए लोकसभा चुनाव के इन दिनों अब अगले 3 महीने 'मन की बात' का प्रसारण नहीं होगा।

और पढ़ेंकम दिखाएँ
//

© Rashtiya Ekta! Design & Developed by CodersVision