रश्मिका मंदाना का मौत से सामना, बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस! जानिए पूरा मामला
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हाल ही में एक डरावने अनुभव से गुजरीं। उनकी फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। हालांकि, राहत की बात है कि सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। घटना तब हुई जब रश्मिका मुंबई से हैदराबाद जा रही थीं।फ्लाइट उड़ान भरने के करीब 30 मिनट बाद ही तकनीकी खराबी सामने आई।
पायलट ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फ्लाइट को वापस मुंबई लैंड कराने का फैसला लिया। इमरजेंसी लैंडिंग की प्रक्रिया सुरक्षित तरीके से पूरी की गई। रश्मिका ने सोशल मीडिया पर इस घटना के बारे में पोस्ट किया और बताया कि वह "मौत से बाल-बाल बची हैं।" उन्होंने लिखा, "यह एक डरावना अनुभव था, लेकिन मैं खुश हूं कि सभी सुरक्षित हैं।" उन्होंने पायलट और क्रू का भी धन्यवाद किया जिन्होंने इस स्थिति को संभाला।
रश्मिका के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस और फॉलोअर्स उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। कई लोगों ने उनकी हिम्मत की तारीफ भी की है। रश्मिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्हें रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’ में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया और जमकर नोट लूटे। वहीं, अब एक्ट्रेस अपनी फिल्म की सक्सेस को खूब एंजॉय कर रही है। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा इन दिनों एनिमल एक्ट्रेस ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग में भी बिजी है।