July 27, 2024

weather

142.98333333333 °C

RashtriyaEkta - 13-05-2024

वोटिंग के दौरान आपस में भिड़े वोटर और विधायक, वोटर ने विधायक को जड़े थप्पड़! Video हुआ Viral

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है। आंध्र प्रदेश एक पोलिंग बूथ पर विधायक और वोटर के बीच में मारपीट हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, ये मामला आंध्र प्रदेश के गुंटूर स्थिति तेनाली इलाके का है।

Also Read : ब्रेकिंग: स्वाति मालीवाल बोल रही हूं, CM हाउस में मेरे साथ मारपीट हुई है...पुलिस को आया कॉल, क्या सच में राज्यसभा सांसद के साथ हुई मारपीट? मचा हड़कंप

लोकसभा चुनाव के बीच में आंध्र प्रदेश की कुछ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। ऐसे में तेनाली के एक पोलिंग बूथ पर लोग वोट डालने की कतार में खड़े थे। इसी दौरान YSRCP पार्टी के विधायक शिवकुमार भी वोट देने पहुंचे। मगर उन्होंने लाइन में लगना मुनासिब नहीं समझा। बस फिर क्या था कतार में खड़े एक मतदाता ने विधायक साहब को टोंका और विधायक का पारा सांतवे आसमान पर चढ़ गया।

Also Read : CBSE ने घोषित किया 10वीं का रिजल्ट, यहां से डायरेक्ट करें चेक

विधायक और वोटर का थप्पड़ कांड

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विधायक शिवकुमार वोटर की तरफ चिल्लाते हुए आगे बढ़ते हैं और उसे जोरदार थप्पड़ जड़ देते हैं। हालांकि वोटर भी शांत नहीं बैठता और बदले में वो भी विधायक को करारा तमाचा लगा देता है। इसी दौरान दोनों में झड़प शुरू हो गई और दोनों ने एक-दूसरे को एक के बाद एक लगातार कई चांटे लगा दिए।

 

#WATCH | Andhra Pradesh: YSRCP MLA and candidate for state assembly elections, A Sivakumar attacks a voter in Tenali, Guntur. The voter, who was standing in a queue to cast his vote, objected to the MLA's attempt to jump the line and cast his vote without waiting. The MLA, in… pic.twitter.com/9tDP8wwJO8

— ANI (@ANI) May 13, 2024

और पढ़ेंकम दिखाएँ
//

© Rashtiya Ekta! Design & Developed by CodersVision