July 27, 2024

weather

141.29444444444 °C

RashtriyaEkta - 03-06-2024

T20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ने अचानक किया सन्यास का ऐलान, अब नहीं खेलेगा क्रिकेट

T20 World Cup 2024 : टी20 विश्व कप 2024 चल रहा है। भारतीय टीम अपने पहले मैच का इंतजार कर रही है, इससे पहले स्टार क्रिकेटर केदार जाधव ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायरमेंट ले लिया है। 39 साल के केदार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी। उन्होंने आखिरी बार 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल मैच खेला था।

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी ने आज क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। 39 वर्षीय खिलाड़ी ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच आठ फरवरी, 2020 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। चार मैचों की वनडे सीरीज में उन्होंने सिर्फ 35 रन बनाए थे। इससे पहले वह विश्व कप 2019 की भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। इस बीच अब केदार जाधव ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया।

एमएस धोनी के दोस्त केदार जाधव का संन्यास लेने का ऐलान करने का स्टाइल बिल्कुल एमएस धोनी की ही तरह रहा। उन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की। केदार जाधव ने X पर लिखा, 'मेरे पूरे करियर के दौरान प्यार और समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद। 3 बजे से मुझे क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायर माना जाए।' केदार जाधव ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू 2014 में किया था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ रांची में पहला वनडे 16 नवंबर 2014 को खेला था। 73 वनडे में जाधव ने 42.09 की औसत से 1389 रन बनाए।

और पढ़ेंकम दिखाएँ
//

© Rashtiya Ekta! Design & Developed by CodersVision