
27 साल बाद इतिहास रच सकती है भारतीय जनता पार्टी!
By Ashish Meena
February 6, 2025
दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं। अधिकांश एग्जिट पोल ने दिल्ली में सत्ता परिवर्तन का अनुमान जताया है। अगर Exit polls के आंकड़ें सही साबित होते हैं तो भारतीय जनता पार्टी 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में वापसी करेगी। एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (AAP) को बहुमत मिलने का अनुमान है।
आम आदमी पार्टी (AAP) को पिछले चुनावों की तुलना में कम सीटें मिलने की संभावना जताई है। वहीं कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहने की उम्मीद जताई गई है। देश के 11 बड़े एग्जिट पोल्स में से 9 ने बीजेपी को पूर्ण बहुमत दिया है और 2 ने AAP को आगे दिखाया है। आइए जानते हैं किस एग्जिट पोल ने किस पार्टी को कितनी सीटें दी हैं-
Also Read – ब्रेकिंग: मध्यप्रदेश में बस ने बच्चे को कुचला, मौत, गुस्साई भीड़ ने बस में लगा दी आग
पूर्ण बहुमत को चाहिए 36 सीटें
दिल्ली में कुल 70 विधान सभा सीटें हैं। बता दें कि यहां पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरुरत होगी। एग्जिट पोल में मैट्रिज (Matrize Exit Polls) ने आप को अधिकतम 37 सीटें दी हैं, जो 70 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के 36 के आंकड़े से सिर्फ़ एक ज़्यादा है।
हालांकि मैट्रिज ने BJP को अघिकतम 40 सीटें देने का दावा किया। इसके अलावा दो अन्य पोलस्टर्स- वीप्रेसाइड और माइंड ब्रिंक ने भी AAP की जीत की भविष्यवाणी की है, जिससे पार्टी के लगातार तीसरे कार्यकाल की संभावना का संकेत मिलता है। बाकी एग्जिट पोल मतदाताओं की पसंद BJP को दिखा रहे हैं। बता दें कि दिल्ली चुनाव का परिणाम 8 फरवरी को जारी किया जाएगा।
पोल ऑफ द पोल्स के आंकड़े
दूसरी ओर पोल ऑफ द पोल्स (Poll Of Polls) के अनुसार AAP को 30 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि भाजपा को 39 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस का प्रदर्शन इस चुनाव में निराशाजनक रहा। कांग्रेस को 1 से 3 सीटें मिलने की उम्मीद है। AAP ने एग्जिट पोल के अनुमानों को खारिज करते हुए अपनी जीत पर भरोसा जताया है। वहीं दूसरी ओर भाजपा खेमे में जश्न शुरू हो चुका है।
| पोलिंग एजेंसी | BJP | AAP | INC |
| Matrize | 35-40 | 32-37 | 00-01 |
| Peoples Insight | 40-44 | 25-29 | 00-01 |
| Peoples Pulse | 51-60 | 10-19 | 00 |
| JVC | 39-45 | 22-31 | 00-02 |
| Poll Diary | 42-50 | 18-25 | 00-02 |
| P-Marq | 39-49 | 21-31 | 00-01 |
| Chankya Strategies | 39-44 | 25-28 | 02-03 |
| DV Research | 36-44 | 26-34 | 00 |
| Weepreside | 18-23 | 46-52 | 0-01 |
| Mind Brink | 21-25 | 44-49 | 01 |
| SAS | 38-41 | 27-30 | 01-03 |