MP के इस जिले में बड़ी कार्रवाई, 14 पटवारियों को नोटिस जारी, किसान ID बनाने में लापरवाही पर एक्शन
By Ashish Meena
मार्च 24, 2025
MP News : मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में राजस्व काम में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले के 14 पटवारियों को नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर की गई है। इस कार्रवाई से प्रदेश समेत अन्य जिलों के पटवारियों में हड़कंप की स्थिति है।
Also Read – मध्यप्रदेश के किसानों की बल्ले-बल्ले, मोहन सरकार ने किया बड़ा ऐलान, खातों में आएंगे 9 अरब रुपए
दरअसल उक्त सभी पटवारियों ने किसान आईडी बनाने में लापरवाही की थी। इसकी शिकायत मिलने और स्पष्टीकरण मांगे जाने पर किसी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया था। इसे काम में घोर लापरवाही मानते हुए सभी को नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान ने सभी को नोटिस दिए है। किसानों के काम में लापरवाही बरतने वाले अन्य पटवारियों पर भी गाज गिर सकती है।
