
देवास जिले से बड़ी खबर, कलवार में भूख हड़ताल पर बैठे 2 किसानों की तबियत बिगड़ी, कन्नौद के अस्पताल में भर्ती, अपनी मांगों को लेकर कर रहे आंदोलन
By Admin@News
September 24, 2025
Dewas Kalwar: इंदौर-बुधनी नई रेल लाइन परियोजना के लिए उपजाऊ कृषि भूमि के अधिग्रहण का कलवार में विरोध कर रहे किसानों के आंदोलन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
कलवार में पिछले 6 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे दो किसानों (भूरू पठान, लेखराज झाला) की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, सीने में दर्द एवं कमजोरी से तबीयत बिगड़ी है, जिसके बाद उन्हें तुरंत कन्नौद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
किसानों की तबियत बिगड़ने के बाद अन्नदाताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। उनका कहना है कि अगर हमारे किसान भाइयों को कुछ हुआ तो इसका खामियाजा भुगतना होगा।
बता दें कि किसान अपनी कृषि भूमि बचाने के लिए भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनका कहना है कि इस रेल परियोजना के लिए सरकार जिस उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण कर रही है, वह उनकी रोजी-रोटी का एकमात्र साधन है। किसानों का यह आंदोलन लगातार बढ़ रहा है और अब यह राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन रहा है।
विपक्षी दलों का मिला समर्थन
किसानों के इस आंदोलन को राजनीतिक समर्थन भी मिल रहा है। कन्नौद-खातेगांव विधानसभा के पूर्व कांग्रेस विधायक कैलाश कुंडल भी धरना स्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने किसानों से बातचीत की और सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह “गूंगी-बहरी” सरकार किसानों की आवाज सुनने को तैयार नहीं है।
विपक्षी दलों का मिला समर्थन
किसानों के इस आंदोलन को राजनीतिक समर्थन भी मिल रहा है। कन्नौद-खातेगांव विधानसभा के पूर्व कांग्रेस विधायक भी धरना स्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने किसानों से बातचीत की और सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह “गूंगी-बहरी” सरकार किसानों की आवाज सुनने को तैयार नहीं है।
किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक यह भूख हड़ताल जारी रहेगी। प्रशासन और सरकार की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे किसानों में और भी रोष है।