Bima Sakhi Yojana: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने आज महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (9 दिसंबर) को हरियाणा के पानीपत में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की ‘बीमा सखी’ योजना लॉन्च की। इसमें चयनित महिलाओं को हर महीने 7000 रु दिया जाएगा.
मोदी सरकार महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण बनाने के लिए बीमा सखी योजना लॉन्च की है. बीमा सखी योजना का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को रोजगार देना है. साथ ही उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान करना है. इसके तहत महिलाएं LIC की बीमा एजेंट बनकर घर-घर बीमा सेवाएं दे सकती हैं. पहले साल हर महीने महिलाओं को 7,000 रुपए सहायता दी जाएगी.
दूसरे साल यह राशि घटाकर 6,000 रुपए कर दी जाएगी. तीसरे साल 5,000 रुपए प्रति माह मिलेंगे. महिलाओं को ज्याद प्रोत्साहन राशि के तौर पर 2,100 रुपए भी दिए जाएंगे. वहीं बीमा टारगेट पूरा करने पर कमीशन भी मिलेगा.
इतनी महिलाएं योजना से जुड़ेंगी
योजना के शुपुआत में 35,000 महिलाओं को बीमा एजेंट के रूप में योजना से जोड़ा जाएगा. फिर कुछ समय बाद 50,000 और महिलाओं को इस योजना से जोड़ा जाएगा.
योजना के लिए पात्रता शर्तें
बीमा सखी योजना में शामिल होने के लिए कुछ शर्तें हैं. जैसे कि योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्याद 50 साल होनी चाहिए. महिलाएं कम से कम 10वीं कक्षा पास होना आवश्यक है.
Also Read – मोहन सरकार के 1 साल पूरे होने पर जनता के लिए खुलेगी सरकारी तिजोरी, लाड़ली बहनों को भी मिलेगा पैसा
ग्रेजुएट बीमी महिलाओं को LIC में BDO (ब्लॉक डेवलेपमेंट ऑफिसर) बनने का मौका दिया जाएगा. इस योजना में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं प्राथमिकता होंगी.
मैंने लाल किले से तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने की घोषणा- पीएम
पीएम ने कहा कि हमने महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप के जरिए ग्रामीण महिलाओं को जोड़ा है। आज देश की दस करोड़ बहनें ग्रुप में जुड़ी हैं। वह इस ग्रुप के जरिए कमाई कर रही हैं।
सरकार ने महिलाओं को आठ लाख करोड़ रुपए से ज्यादा मदद दी है। आपकी भूमिका असाधारण है, आपका योगदान बहुत बड़ा है। आप ही देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का काम कर रही हैं।
मैंने लाल किले से तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने की घोषणा की है। अभी तक एक करोड़ पन्द्रह लाख लखपति दीदी बन चुकी हैं। हरियाणा में नमो ड्रोन दीदी की बहुत चर्चा है।
हरियाणा चुनाव के दौरान मैंने कुछ इंटरव्यू पढ़े थे, उनमें महिलाओं ने बताया था कि कैसे उन्हें ड्रोन दीदी बनने का अवसर मिला। इससे उनको तीन लाख रुपए की कमाई हुई। यानी एक सीजन में लाखों की कमाई हो रही है। खेती और बहनों का जीवन दोनों बदल रहा है।
तीन साल तक आर्थिक मदद की जाएगी- पीएम
उन्होंने कहा कि ऐसी लाखों बैंक सखियां आज बैंकों में अपनी सेवाएं दे रही हैं। बीमा सखी योजना के तहत दो लाख महिलाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है।
दसवीं पास बहनों बेटियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। तीन साल तक आर्थिक मदद की जाएगी। बीमा से जुड़े सेक्टर का डाटा बताता है, हर महीने बीमा एजेंट पन्द्रह हजार रुपए कमाता है। इस तरह से देखें तो बीमा सखी साल में पौने दो लाख रुपए कमाएंगी।
गांव-गांव में बैंकिंग सुविधा पहुंचाने का काम हमारी बहनों ने किया- पीएम
पीएम ने कहा कि आजादी के बाद भी अधिकतर महिलाओं के बैंक खाते नहीं थे, इसलिए हमारी सरकार ने सबसे पहले माताओं-बहनों के जनधन बैंक खाते खुलवाए।
आज गर्व है कि तीस करोड़ महिलाओं के बैंक खाते खुल गए। आज जनधन बैंक खाते न होते तो गैस सब्सिडी के पैसे आपके खाते में न आते।
उन्होंने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ नहीं मिल पाता। रेहड़ी लगाने वाली महिलाओं के लिए बैंक के दरवाजे हमेशा बंद रहते हैं। गांव-गांव में बैंकिंग सुविधा पहुंचाने में हमारी बहनों ने भूमिका निभाई है। जिनके बैंक खाते नहीं थे, वह अब बैंक सखी बनने जा रही हैं।
भाजपा ने बेटियों के सामने से हर बाधा को हटाने का काम किया- पीएम
उन्होंने कहा कि जब नारी को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है तो वह देश के सामने अवसरों के नए द्वार खोल देती है। लंबे समय तक हमारे देश में अनेक ऐसे काम हुए जो महिलाओं के लिए वर्जित हैं।
भाजपा ने बेटियों के सामने से हर बाधा को हटाने का काम किया। इसका परिणाम यही है कि सेना में बेटियों की भर्तियां हो रही हैं। फाइटर बन रही हैं।
पुलिस में भी महिलाओं की भर्तियां हो रही हैं। कंपनियों को बेटियां संभाल रही हैं। 1200 ऐसे दुग्ध उत्पादक संघ हैं, जिनका नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं।
महिलाओं के जनधन बैंक खाते खुलवाए
पीएम ने कहा कि आजादी के बाद भी अधिकतर महिलाओं के बैंक खाते नहीं थे, इसलिए हमारी सरकार ने सबसे पहले माताओं-बहनों के जनधन बैंक खाते खुलवाए।
आज गर्व है कि तीस करोड़ महिलाओं के बैंक खाते खुल गए। आज जनधन बैंक खाते न होते तो गैस सब्सिडी के पैसे आपके खाते में न आते।
पानीपत एक प्रकार से नारी शक्ति की प्रतीक भूमि बना- पीएम
पीएम ने कहा कि कुछ साल पहले मुझे यहां पानीपत से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू करने का सौभाग्य मिला था। इसका सकारात्मक परिणाम हरियाणा के साथ पूरे देश में हुआ। अकेले हरियाणा में इस योजना के तहत हजारों बेटियों का जीवन बचा है। इसी धरती से बीमा सखी योजना का शुभारंभ हुआ है। यानी पानीपत एक प्रकार से नारी शक्ति की प्रतीक भूमि बन गया है।
आज भारत 2047 तक विकसित होने की दिशा में चल रहा है। हमें इसके लिए ऊर्जा के स्रोत चाहिए। इसके लिए हमारा उत्तर भारत ऊर्जा का स्रोत है। ऐसी ही हमारी ऊर्जा की स्रोत नारी शक्ति भी है। वही हमारी प्रेरणा की स्रोत रहने वाली हैं। ये विकसित भारत का बहुत बड़ा आधार बनेंगी।
हरियाणा में हजारों युवाओं को पक्की नौकरियां मिली- पीएम
पीएम ने कहा कि लगातार तीसरी बार हरियाणा में भाजपा सरकार बनाई, इसके लिए मैं हरियाणा के हर परिवारजन का वंदन करता हूं। सैनी की नई सरकार को बने हुए अभी कुछ हफ्ते ही हुए हैं और उनकी प्रशंसा पूरे देश में हो रही है।
सरकार बनने के तुरंत बाद जिस तरह यहां बिना पर्ची बिना खर्ची के हजारों युवाओं को पक्की नौकरियां मिली हैं, वह देश ने देखा है। अब यहां डबल इंजन की सरकार डबल रफ्तार से काम कर रही है। चुनाव के दौरान आप सभी माताओं बहनों ने नारा दिया था म्हारा हरियाणा नान स्टॉप हरियाणा। उस नारे को हम सभी ने अपना संकल्प बना दिया है। उसी संकल्प के साथ आज सब के दर्शन के लिए आया हूं।
सरकार ने नारी सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए- पीएम
हमारी सरकार ने बीते 10 वर्षों में नारी सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। आज हरियाणा के पानीपत में बीमा सखी योजना का शुभारंभ और विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास कर अत्यंत खुशी हो रही है।
देशभक्त लोगों को राम राम करता हूं- पीएम
पीएम ने संबोधन के शुरुआत में कहा कि आज महिला विकास की दिशा में भारत एक और मजबूत कदम उठा रहा है। आज का दिन और भी वजहों से विशेष है। आज 9 तारीख है। शास्त्रों में नौ अंक को बहुत शुभ माना जाता है। नौ अंक नव दुर्गा की नौ शक्तियों से जुड़ा है। हम सब साल में शक्ति की उपासना करते हैं।