महिला के साथ संदिग्ध हालत में मिला भाजपा नेता, वायरल हुआ अश्लील वीडियो, BJP ने लिया बड़ा एक्शन

By Ashish Meena
सितम्बर 15, 2024

Rashtriya Ekta News : एक बीजेपी नेता का महिला के साथ संदिग्ध हालत का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहे नेता ने खुद इसकी पुष्टि की है कि वीडियो में वो ही दिखाई दे रहे है. हालांकि इसके पीछे उन्होंने साजिश की बात कही है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उक्त वीडियो खुद नेता जी ने ही एक वाट्सअप ग्रुप में डाला और बाद में उसे डिलीट करने की कोशिश की. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.

ये नेता कोई और नहीं बल्कि राजस्थान के भाजपा देहात अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष के पद पर रहे नत्थे खां पठान है. वैसे तो नेता जी की उम्र 64 वर्ष है, लेकिन वीडियो में वे अपने उम्र से आधी उम्र की एक महिला के साथ दिखाई दे रहे है जिसे वे अपनी चौथी पत्नी बता रहे है.

नत्थे खान पार्टी से निलंबित

उक्त वायरल वीडियो 6 मिनट 50 सैकेंड का बताया जा रहा है. वीडियो में नेता जी के हाथ में मौजूद गिलास में कुछ पेय पदार्थ को वे बार-बार पीते भी दिखाई दे रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद उक्त बीजेपी नेता ने कहा है कि ये उनका व्यक्तिगत जीवन है. समाजसेवों होने के कारण घर पर कई लोगों का आना जाना रहता है. किसी ने उनके मोबाइल से बीडियो वायरल कर दिया है. ये शर्मनाक है और वे इसकी जांच कराएंगे. पठान ने आरोप लगाया कि उनका राजनीतिक जीवन खत्म करने वाले लोगों ने जानबूझकर उनकी छवि को बिगाड़ने के लिए इस वीडियो को वायरल किया है.

नत्थे खान की छवि BJP में कद्दावर नेता के तौर पर रही है. 10 साल में तीसरी बार पठान को मोर्चा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है. उनके परिवार का राजनीति में दबदबा रहा है. उनकी बहू आसमां खान 2015 में कुराबड़ में भाजपा के टिकट पर पंचायत समिति की सदस्य बनीं. इसके बाद पार्टी से बगावत कर निर्दलीय प्रधान बनीं.

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»