ब्रेकिंग: स्कूल पर गिरी आकाशीय बिजली, 4 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत

By Ashish Meena
सितम्बर 23, 2024

Rashtriya Ekta News : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के जोरातराई गांव के एक स्कूल पर आकाशीय बिजली गिरने से चार बच्चों सहित 8 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक बच्चे लंच ब्रेक में स्कूल के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी और वहां मौजूद बच्चे और अन्य लोग उसकी चपेट में आ गए।

जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद कलेक्टर, एसपी सहित जिला शिक्षा अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए। घटना में कुछ लोग झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»