ब्रेकिंग: मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन का टावर गिरा, कई लोगों की मौत, मचा हड़कंप

By Ashish Meena
December 26, 2024

मध्यप्रदेश के सीधी में एक बड़ा हादसा हो गया है, जिसमे 3 मजदूरों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। यह घटना जिले के रामपुर नैकिन थाना इलाके के पटेहरा गांव में हुई। इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया है।

दरअसल, गुरुवार को एक 70 फीट ऊंचा हाईटेंशन लाइन का टावर शिफ्ट किया जा रहा था, तभी अचानक यह गिर गया। इस हादसे में 10 मजदूर फंस गए, जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई।

Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी में बिजली टावर गिरने से 3 लोगों की मौत, 7 लोग गंभीर रूप से घायल

Also Read – ब्रेकिंग: मध्यप्रदेश में प्रशासन का बड़ा एक्शन, 40 जेसीबी लेकर पहुंचे कलेक्टर-एसपी, फसलों पर चले बुलडोजर, 500 जवान तैनात

घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार, मजदूर टावर को शिफ्ट करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान टावर अचानक गिर गया और मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बचाव दल मलबे से शवों को निकालने में जुटा हुआ है। यह हादसा एक बार फिर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की ओर इशारा करता है।

MP में बड़ा हादसा, शिफ्टिंग के दौरान गिरा टावर; 3 की मौत

Also Read – MP सरकार ने 2024 की आखिरी कैबिनेट बैठक में लिए अहम निर्णय, सिंहस्थ को लेकर बड़ा फैसला, किसानों के लिए भी बड़ा ऐलान

फिलहाल अभी पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच टीम घटना की वजह पता लगाने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि टावर जर्जर थे, जिन्हें बदला जा रहा था तभी यह हादसा हुआ है।

मध्यप्रदेश की सभी बड़ी खबरें अपने WhatsApp पर पढ़ने के लिए ज्वाइन करें… https://whatsapp.com/channel/0029Vayv5a42UPB8hc1AJD0q

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena